AV-(19)13-03-1986 “सहज परिवर्तन का आधार – अनुभव की अथॉरिटी”
(प्रश्न और उत्तर नीचे दिए गए हैं)
13-03-1986 “सहज परिवर्तन का आधार – अनुभव की अथॉरिटी”
बापदादा अपने सर्व आधार मूर्त और उद्धारमूर्त बच्चों को देख रहे हैं। हर एक बच्चा आज के विश्व को श्रेष्ठ सम्पन्न बनाने के आधारमूर्त हैं। आज विश्व अपने आधारमूर्त श्रेष्ठ आत्माओं को भिन्न-भिन्न रूप से, भिन्न-भिन्न विधि से पुकार रहा है, याद कर रहा है। तो ऐसे सर्व दु:खी अशान्त आत्माओं को सहारा देने वाले, अंचली देने वाले, सुख-शांति का रास्ता बताने वाले, ज्ञान-नेत्रहीन को दिव्य नेत्र देने वाले, भटकती हुई आत्माओं को ठिकाना देने वाले, अप्राप्त आत्माओं को प्राप्ति की अनुभूति कराने वाले, उद्धार करने वाले आप श्रेष्ठ आत्मायें हो। विश्व के चारों ओर किसी न किसी प्रकार की हलचल है। कहाँ धन के कारण हलचल है, कहाँ मन के अनेक टेन्शन की हलचल है, कहाँ अपने जीवन से असन्तुष्ट होने के कारण हलचल है, कहाँ प्रकृति के तमोप्रधान वायुमण्डल के कारण हलचल है, चारों ओर हलचल की दुनिया है। ऐसे समय पर विश्व के कोने में आप अचल-अडोल आत्मायें हो। दुनिया भय के वश है और आप निर्भय बन सदा खुशी में नाचते गाते रहते हो। अगर दुनिया अल्पकाल के लिए खुशी के साधन नाचना गाना वा और भी अनेक साधन अपनाती है तो वह अल्पकाल के साधन और ही चिंता की चिता पर ले जा रहे हैं। ऐसी विश्व की आत्माओं को अभी श्रेष्ठ अविनाशी प्राप्तियों की अनुभूति का आधार चाहिए। सब आधार देख लिए, सबका अनुभव कर लिया और सभी के मन का यही आवाज न चाहते भी निकलता है कि इससे कुछ और चाहिए। यह साधन, यह विधियां, सिद्धि की अनुभूतियां कराने वाली नहीं हैं। कुछ नया चाहिए, कुछ और चाहिए। यह सभी के मन का आवाज है। जो भी सहारे अल्पकाल के बने हैं, यह सभी तिनके समान सहारे हैं। वास्तविक सहारा ढूंढ रहे हैं, अल्पकाल के आधार से, अल्पकाल की प्राप्तियों से, विधियों से अभी देख-देख थक गये हैं। अभी ऐसी आत्माओं को यथार्थ सहारा, वास्तविक सहारा, अविनाशी सहारा बताने वाले कौन? आप सभी हो ना!
दुनिया के अन्तर में आप सभी अल्प हो, बहुत थोड़े हो लेकिन कल्प पहले के यादगार में भी अक्षौणी के सामने 5 पाण्डव ही दिखाये हैं। सबसे बड़े ते बड़ी अथॉरिटी आपके साथ है। साइन्स की अथॉरिटी, शास्त्रों की अथॉरिटी, राजनीति की अथॉरिटी, धर्मनीति की अथॉरिटी, अनेक अथॉरिटी वाले अपनी-अपनी अथॉरिटी प्रमाण दुनिया को परिवर्तन करने की ट्रायल कर चुके। कितने प्रयत्न किये हैं लेकिन आप सभी के पास कौन-सी अथॉरिटी है? सबसे बड़ी परमात्म अनुभूति की अथॉरिटी है। अनुभव की अथॉरिटी से श्रेष्ठ और सहज किसी को भी परिवर्तन कर सकते हो। तो आप सबके पास यही विशेष अनुभव की अथॉरिटी है इसलिए फलक से, निश्चय से, नशे से, निश्चित भाव से कहते हैं और कहेंगे कि सहज रास्ता, यथार्य रास्ता एक है। एक द्वारा ही प्राप्त होता है और सर्व को एक बनाता है। यही सभी को सन्देश देते हो ना! इसलिए बापदादा आज आधार-मूर्त, विश्व उद्धार मूर्त बच्चों को देख रहे हैं। देखो – बापदादा के साथ निमित्त कौन बने हैं। हैं विश्व के आधार लेकिन बने कौन हैं? साधारण। जो दुनिया के लोगों की नजरों में हैं वह बाप की नजरों में नहीं है और जो बाप की नजरों में हैं वह दुनिया वालों की नजरों में नहीं हैं। आपको देखकर पहले तो मुस्करायेंगे कि यह हैं। लेकिन जो दुनिया वाले करते वह बाप नहीं करते। उन्हों को नामीग्रामी चाहिए और बाप को, जिनका नाम-निशान खत्म कर दिया, उनका ही नाम बाला करना है। असम्भव को सम्भव करना है, साधारण को महान बनाना, निर्बल को महान बलवान बनाना, दुनिया के हिसाब से जो अनपढ़ हैं, उन्हों को नॉलेजफुल बनाना – यही बाप का पार्ट है। इसलिए बापदादा बच्चों की सभा को देख करके मुस्कराते भी हैं कि सबसे श्रेष्ठ भाग्य प्राप्त करने वाले यही सिकीलधे बच्चे निमित्त बन गये। अब दुनिया वालों की भी नज़र धीरे-धीरे और सब तरफ से हटकर एक तरफ आ रही है। अभी समझते हैं कि जो हम नहीं कर सके, वह बाप गुप्त रूप में करा रहे हैं। अभी कुम्भ मेले में क्या देखा? यही देखा ना! सभी कैसे स्नेह की नज़र से देखते हैं। यह धीरे-धीरे प्रत्यक्ष होना ही है। धर्मनेता, राजनेता और वैज्ञानिक यह विशेष तीनों अथॉरिटी हैं। अब तीनों ही साधारण रूप में परमात्म झलक देखने की श्रेष्ठ आशा से समीप आ रहे हैं। अभी भी घूंघट के अन्दर से देख रहे हैं, घूंघट नहीं खोला है। घूंघट के अन्दर से देखने के कारण अभी दुविधा में हैं। दुविधा का घूंघट है। यही हैं या और कोई हैं! लेकिन फिर भी नजर गई है। अभी घूंघट भी मिट जायेगा। अनेक प्रकार के घूंघट हैं। एक अपने नेतापन का, गद्दी का या कुर्सी का घूंघट भी तो बहुत बड़ा है। उसी घूंघट से निकलना इसमें थोड़ा-सा अभी टाइम लगेगा लेकिन आंखें खोली हैं ना। कुम्भकरण अभी थोड़ा जागे हैं।
बापदादा विश्व की सर्व आत्माओं अर्थात् बच्चों को बाप का वर्सा प्राप्त कराने के अधिकारी जरूर बनायेंगे। चाहे कैसे भी हैं लेकिन हैं तो बच्चे ही। तो बच्चों को चाहे मुक्ति चाहे जीवनमुक्ति दोनों ही वर्सा है। वर्सा देने के लिए ही बाप आये हैं। अन्जान हैं ना! उन्हों का भी दोष नहीं है इसलिए आप सभी को भी रहम आता है ना। रहम भी आता है, उमंग भी आता है कि कैसे भी वर्से का अधिकार सर्व आत्मायें ले ही लें। अच्छा! आज कैरेबियन का टर्न है। हैं तो सभी बापदादा के अति लाडले। हर एक स्थान की अपनी-अपनी विशेषता बापदादा के आगे सदा ही प्रत्यक्ष रहती है। वैसे तो बापदादा के पास हर बच्चे का पूरा ही पोतामेल रहता ही है। लेकिन बापदादा को सभी बच्चों को देख खुशी है, किस बात की? सभी बच्चे अपनी-अपनी शक्ति प्रमाण सेवा के उमंग में सदा रहते हैं। सेवा ब्राह्मण जीवन की विशेष आक्यूपेशन बन गया है। सेवा के बिना यह ब्राह्मण जीवन खाली सी लगती है। सेवा नहीं हो तो जैसे फ्री-फ्री है। तो सेवा में बिजी रहने का उमंग देख बापदादा विशेष खुश होते हैं। कैरेबियन की विशेषता क्या है? सदा करीब अर्थात् नजदीक रहने वाले हैं। बापदादा स्थूल को नहीं देखते, वह तो शरीर से कितना भी दूर हो लेकिन मन से करीब हो ना। जितना शरीर से दूर रहते हैं उतना ही विशेष बाप के साथ का अनुभव करने की लिफ्ट मिलती है क्योंकि बाप की सदा ही चारों ओर के बच्चों की तरफ नज़र रहती है। नज़र में समाये हुए रहते हैं। तो नज़र में समाये हुए क्या होंगे? दूर होंगे या नजदीक होंगे? तो सब नजदीक रत्न हो। कोई भी दूर नहीं है। नियर और डियर दोनों ही है। अगर नियर नहीं होते तो उमंग-उत्साह आ नहीं सकता। सदा बाप का साथ शक्तिशाली बनाए आगे बढ़ा रहा है।
आप सभी को देख सब खुश हो रहे हैं कि कितनी हिम्मत रख सेवा की वृद्धि को प्राप्त कर रहे हैं। बापदादा जानते हैं कि सभी का एक ही संकल्प है कि सबसे बड़े ते बड़ी माला हमें तैयार करनी है। और जो भी जहाँ भी माला के मणके बिखरे हुए हैं उन मणकों को इकट्ठा कर माला बनाए बाप के सामने ले आते हैं। पूरा ही साल यह उमंग रहता है कि अभी यह गुलदस्ता या माला बाप के आगे ले जाएं। तो एक वर्ष पूरी तैयारी करते रहते हैं। इस वर्ष बापदादा सभी विदेश के सेवाकेन्द्रों के वृद्धि की रिजल्ट अच्छी देख रहे हैं। हर एक ने कोई न कोई चाहे छोटा गुलदस्ता चाहे बड़ा गुलदस्ता लेकिन प्रत्यक्ष फल के रूप में लाया है। तो बापदादा भी अपने कल्प पहले वाले स्नेही बच्चों को देख खुश होते हैं। प्यार से मेहनत की है। प्यार की मेहनत, मेहनत नहीं लगती है। तो हरेक तऱफ से अच्छा ग्रुप आया है। बापदादा को सबसे अच्छी बात यही लगती है कि सदा ही सेवा में अथक बन आगे बढ़ रहे हैं। और यही सेवा के सफलता की विशेषता है कि कभी भी दिलशिकस्त नहीं होना। आज थोड़े हैं कल ज्यादा होने ही हैं – यह निश्चित है। इसलिए जहाँ बाप का परिचय मिला है, बाप के बच्चे निमित्त बने हैं, वहाँ अवश्य बाप के बच्चे छिपे हुए हैं जो समय प्रमाण अपना हक लेने के लिए पहुंच रहे हैं और पहुंचते रहेंगे। तो सभी खुशी में नाचने वाले हैं। सदा खुश रहने वाले हैं। अविनाशी बाप, अविनाशी बच्चे हैं तो प्राप्ति भी अविनाशी है। खुशी भी अविनाशी है। तो सदा खुश रहने वाले, सदा ही बेस्ट ते बेस्ट हैं। बेस्ट खत्म हो गया तो बाकी वेस्ट ही रहा। बाबा का बनना अर्थात् सदा के लिए अविनाशी खजाने के अधिकारी बनना। तो अधिकारी जीवन बेस्ट जीवन है ना।
कैरेबियन में सेवा का फाउण्डेशन विशेष-विशेष आत्माओं का रहा। गवर्मेन्ट की सेवा का फाउण्डेशन तो ग्याना में ही पड़ा ना, और गवर्मेन्ट तक राजयोग की विशेषता का आवाज फैलाना, यह भी विशेषता है। गवर्मेन्ट भी तीन मिनट के लिए साइलेन्स का प्रयत्न करती तो रही ना। गवर्मेन्ट के समीप आने का चांस यहाँ ही शुरू हुआ और रिजल्ट भी अच्छी निकली है और अभी भी निकल रही है। कैरेबियन ने सेवा में विशेष वी.आई.पी. भी तैयार किया। जिस एक से अनेकों की सेवा हो रही है तो यह भी विशेषता है ना। निमंत्रण ही ऐसा विधिपूर्वक वी.आई.पी. रूप से मिला यह भी फर्स्ट निमित्त तो कैरेबियन ही बना। आज चारों ओर एक्जैम्पुल बन अनेकों को उमंग प्रेरणा देने की सेवा में लगे हुए हैं। यह भी फल तो सभी को मिलेगा ना। अभी भी गवर्मेन्ट के कनेक्शन में हैं। यह भी एक समीप कनेक्शन में आने की विधि है। इस विधि को और भी थोड़ा-सा ज्ञान युक्त कनेक्शन में आते हुए न्यारेपन की सेवा का अनुभव करा सकते हैं। किसी भी मीटिंग में जिस समय भी सेवा करने के निमित्त बनते हैं, चाहे लौकिक बातें हो लेकिन लौकिक बातों में भी ऐसे ढंग से अपने बोल बोलें जिससे न्यारापन भी अनुभव हो और प्यारापन भी अनुभव हो। तो यह भी एक चांस है कि सभी के साथ होते भी अपना न्यारा और प्यारापन दिखा सकते हैं। इसलिए इस विधि को और भी थोड़ा अटेन्शन दे सेवा का साधन श्रेष्ठ बना सकते हो। यह भी ग्याना वालों को चांस मिला है। आदि से ही सेवा के चांस की लॉटरी मिली हुई है। सभी स्थान की वृद्धि अच्छी है। अभी और एक विशेषता करो – जो वहाँ के नामीग्रामी पण्डित हैं, उन्हों में से तैयार करो। ट्रिनीडाड, ग्याना में पण्डित बहुत हैं। वह फिर भी नजदीक वाले हो गये। भारत की ही फिलॉसाफी को मानने वाले हैं ना। तो अभी पण्डितों का ग्रुप तैयार करो। जैसे अभी हरिद्वार में साधुओं का संगठन तैयार हो रहा है, ऐसे फिर यहाँ से पण्डितों का ग्रुप तैयार करो। स्नेह से उनको अपना बना सकते हो। पहले स्नेह से उनको समीप लाओ। हरिद्वार में भी स्नेह की ही रिजल्ट है। स्नेह मधुबन तक पहुँचा देता है। तो मधुबन तक आये तो नॉलेज तक भी आ जायेंगे। कहाँ जायेंगे। तो अभी यह करके दिखओ। अच्छा।
यूरोप क्या करेगा? संख्या से छोटे नहीं कहे जाते हैं। संख्या क्या भी हो, क्वालिटी अच्छी है तो नम्बरवन हो। जो किसी ने नहीं लाया है वह आप ला सकते हो। कोई बड़ी बात नहीं है “हिम्मते बच्चे मददे बाप”। बच्चों की हिम्मत और सारे परिवार की, बापदादा की मदद है। इसलिए कोई भी बड़ी बात नहीं है। जो चाहो वह कर करते हो। आखिर तो सभी को आना तो एक ही ठिकाने पर है। किसको अभी आना है, किसको थोड़ा पीछे आना है। आना तो है ही। कितने भी खुश हों लेकिन फिर भी कोई न कोई प्राप्ति की इच्छा तो होती है ना। चाहे वातावरण ठीक है इसके लिए परेशान नहीं भी हैं लेकिन फिर भी जब तक ज्ञान नहीं है तो विनाशी इच्छायें कभी भी पूरी नहीं होती हैं। एक इच्छा के बाद दूसरी इच्छा उत्पन्न होती रहती है। तो इच्छा भी सदा सन्तुष्टता का अनुभव नहीं कराती। तो जो दु:खी नहीं हैं उनको ईश्वरीय नि:स्वार्थ स्नेह क्या है, स्नेही जीवन क्या होती है, आत्म स्नेह, परमात्म स्नेह का तो अनुभव ही नहीं। कितना भी स्नेह हो लेकिन नि:स्वार्थ स्नेह तो कहाँ है ही नहीं। सच्चा स्नेह तो है ही नहीं। तो सच्चा दिल का स्नेह, परिवार का स्नेह सबको चाहिए। ऐसा परिवार कहाँ मिल सकता? तो जिस बात की अप्राप्ति की अनभूति हो उसी प्राप्ति के आकर्षण से उन्हों को समझाओ। अच्छा!
सभी विशेष आत्मायें हो। अगर विशेषता न होती तो ब्राह्मण आत्मा नहीं बन सकते। विशेषता ने ही ब्राह्मण जीवन दिलाई है। सबसे बड़ी विशेषता तो यही है कि कोटों में कोई में कोई आप हो। तो हर एक की अपनी-अपनी विशेषता है। सारा दिन बाप और सेवा यही लगन रहती है ना! लौकिक कार्य तो निमित्त मात्र करना ही पड़ता है लेकिन दिल में लगन – याद और सेवा की रहे।
अध्याय 1 : आधारमूर्त आत्माएँ – विश्व की सच्ची आशा
Murli Point (13‑03‑1986): बापदादा अपने सर्व आधारमूर्त और उद्धारमूर्त बच्चों को देख रहे हैं।
व्याख्या: आज का विश्व अनेक संकटों, भय और अशांति से घिरा है। धन, मन, संबंध और प्रकृति – चारों ओर हलचल ही हलचल है। ऐसे समय में बापदादा कहते हैं कि तुम वह आत्माएँ हो जो इस विश्व के लिए आधार बन चुकी हो।
उदाहरण: जैसे तूफ़ान में एक मज़बूत स्तंभ ही छत को संभालता है, वैसे ही अचल‑अडोल आत्माएँ संसार को स्थिरता का अनुभव कराती हैं।
अध्याय 2 : अल्पकालिक सहारों से थका हुआ संसार
Murli Point: सब आधार देख लिए, सबका अनुभव कर लिया… लेकिन मन से आवाज़ निकलती है – इससे कुछ और चाहिए।
व्याख्या: मनोरंजन, साधन, सिद्धियाँ – सब कुछ होने के बाद भी आत्मा संतुष्ट नहीं है। क्योंकि ये सभी अल्पकालिक सहारे हैं। आत्मा अब अविनाशी प्राप्ति चाहती है।
उदाहरण: जैसे प्यासा व्यक्ति खारे पानी से प्यास नहीं बुझा सकता, वैसे ही विनाशी साधनों से आत्मा तृप्त नहीं हो सकती।
अध्याय 3 : अनुभव की अथॉरिटी – सबसे बड़ी शक्ति
Murli Point: आप सभी के पास सबसे बड़ी अथॉरिटी है – परमात्म अनुभूति की अथॉरिटी।
व्याख्या: साइंस, शास्त्र, राजनीति – सभी ने अपने‑अपने स्तर पर प्रयास किए, लेकिन स्थायी परिवर्तन नहीं हुआ। क्योंकि परिवर्तन अनुभव से होता है, भाषण से नहीं।
उदाहरण: आग क्या है, यह बताने से ज्यादा प्रभावशाली है – आग की गर्मी का अनुभव। वैसे ही ईश्वर का अनुभव ही सच्चा प्रमाण है।
अध्याय 4 : साधारण से महान बनने की ईश्वरीय विधि
Murli Point: बाप को नामी‑ग्रामी नहीं चाहिए, जिनका नाम‑निशान मिट गया – उनका नाम बाला करना है।
व्याख्या: ईश्वर का कार्य असंभव को संभव बनाना है। साधारण आत्माओं को महान बनाना ही बाप का पार्ट है।
उदाहरण: महाभारत में भी पाँच पांडव ही निमित्त बने – संख्या नहीं, निश्चय और अनुभव मायने रखता है।
अध्याय 5 : प्रत्यक्षता का समय – घूंघट हटेगा
Murli Point: धर्मनेता, राजनेता और वैज्ञानिक – तीनों अब परमात्म झलक की आशा से समीप आ रहे हैं।
व्याख्या: अभी दुविधा का घूंघट है, लेकिन दृष्टि खुल चुकी है। यह प्रत्यक्षता धीरे‑धीरे स्पष्ट होगी।
उदाहरण: कुंभ मेले में लोगों की बदलती नज़र इस परिवर्तन का संकेत है।
अध्याय 6 : सेवा – ब्राह्मण जीवन की आत्मा
Murli Point: सेवा ब्राह्मण जीवन की विशेष ऑक्यूपेशन बन गई है।
व्याख्या: सेवा के बिना ब्राह्मण जीवन अधूरा लगता है। सेवा में बिज़ी रहना ही सदा उमंग‑उत्साह बनाए रखता है।
उदाहरण: जैसे शरीर बिना श्वास के नहीं चल सकता, वैसे ही ब्राह्मण जीवन बिना सेवा के नहीं।
अध्याय 7 : नियर और डियर – बाप के सबसे करीब
Murli Point: शरीर से दूर हो सकते हो, लेकिन मन से नजदीक हो।
व्याख्या: जो मन से बाप के समीप हैं, वही सच्चे रत्न हैं। दूरी स्थूल नहीं, सूक्ष्म होती है।
अध्याय 8 : खुशी – अविनाशी पहचान
Murli Point: अविनाशी बाप, अविनाशी बच्चे – तो खुशी भी अविनाशी।
व्याख्या: सदा खुश रहना ब्राह्मण आत्मा की पहचान है। बेस्ट जीवन ही अधिकारी जीवन है।
उदाहरण: जब खजाना अविनाशी हो, तो चिंता का कारण ही क्या?
अध्याय 9 : विशेष आत्माएँ – कोटों में कोई
Murli Point: विशेषता न होती तो ब्राह्मण आत्मा नहीं बनते।
व्याख्या: हर आत्मा की अपनी विशेषता है। बाप और सेवा में लगन ही जीवन की सच्ची सफलता है।
समापन संदेश
सहज परिवर्तन का एक ही आधार है – अनुभव की अथॉरिटी। जो स्वयं परिवर्तन बनेगा, वही विश्व परिवर्तन का निमित्त बनेगा।
प्रश्न 1: बापदादा आज किन बच्चों को देख रहे हैं?
उत्तर:
बापदादा आज अपने आधार-मूर्त और उद्धार-मूर्त बच्चों को देख रहे हैं, जो आज के विश्व को श्रेष्ठ और सम्पन्न बनाने के निमित्त बने हुए हैं।
प्रश्न 2: आज विश्व किन कारणों से अशान्त और हलचल में है?
उत्तर:
विश्व चारों ओर से हलचल में है—
-
कहीं धन की समस्या
-
कहीं मन की टेंशन
-
कहीं जीवन से असंतोष
-
कहीं तमोप्रधान प्रकृति का प्रभाव
इसलिए आज की दुनिया भय और अशांति के वश है।
प्रश्न 3: ऐसे समय में ब्राह्मण आत्माओं की विशेष स्थिति क्या है?
उत्तर:
ऐसे समय में आप अचल-अडोल और निर्भय आत्माएँ हैं, जो सदा खुशी में स्थित रहती हैं, क्योंकि आपका सहारा अविनाशी बाप है।
प्रश्न 4: संसार के लोग जिन साधनों से खुशी ढूँढते हैं, वे क्यों असफल हैं?
उत्तर:
क्योंकि वे सभी अल्पकालिक साधन हैं।
ये साधन थोड़ी देर की खुशी देकर अंत में और अधिक चिंता की चिता पर ले जाते हैं।
प्रश्न 5: आज की आत्माओं को वास्तव में क्या चाहिए?
उत्तर:
आज की आत्माओं को चाहिए—
अविनाशी प्राप्तियों की अनुभूति
यथार्थ और स्थायी सहारा
ऐसा सहारा जो कभी खत्म न हो।
प्रश्न 6: वास्तविक और अविनाशी सहारा देने वाले कौन हैं?
उत्तर:
बापदादा कहते हैं—
“वह आप सभी हो”
जो परमात्म अनुभूति के आधार से दुनिया को सही रास्ता दिखा सकते हैं।
प्रश्न 7: संसार में अनेक अथॉरिटी होने के बाद भी परिवर्तन क्यों नहीं हुआ?
उत्तर:
क्योंकि—
-
साइंस की अथॉरिटी
-
शास्त्रों की अथॉरिटी
-
राजनीति और धर्म की अथॉरिटी
सबने प्रयास किए, लेकिन अनुभव की अथॉरिटी के बिना परिवर्तन स्थायी नहीं हो सकता।
प्रश्न 8: ब्राह्मण आत्माओं के पास सबसे बड़ी अथॉरिटी कौन-सी है?
उत्तर:
ब्राह्मण आत्माओं के पास है—
परमात्म अनुभूति की अथॉरिटी
यही सबसे सहज, श्रेष्ठ और प्रभावशाली अथॉरिटी है।
प्रश्न 9: बापदादा साधारण आत्माओं को ही निमित्त क्यों बनाते हैं?
उत्तर:
क्योंकि बाप का कार्य है—
-
असाधारण को साधारण नहीं,
-
बल्कि साधारण को महान बनाना।
जो दुनिया की नजर में छोटे हैं, वही बाप की नजर में बड़े हैं।
प्रश्न 10: धर्मनेता, राजनेता और वैज्ञानिकों की स्थिति क्या है?
उत्तर:
तीनों अब परमात्म झलक की आशा से समीप आ रहे हैं,
लेकिन अभी दुविधा के घूंघट में हैं।
यह घूंघट भी समय अनुसार हटेगा।
प्रश्न 11: सेवा को ब्राह्मण जीवन की विशेषता क्यों कहा गया है?
उत्तर:
क्योंकि सेवा के बिना ब्राह्मण जीवन खाली-खाली लगता है।
सेवा में बिजी रहना ही उमंग-उत्साह और खुशी का आधार है।
प्रश्न 12: ‘नियर और डियर’ आत्मा कौन होती है?
उत्तर:
जो शरीर से दूर होकर भी मन से बाप के पास है।
ऐसी आत्मा को सदा बाप के साथ का अनुभव मिलता है।
प्रश्न 13: सदा खुश रहने का रहस्य क्या है?
उत्तर:
-
अविनाशी बाप
-
अविनाशी बच्चे
-
अविनाशी प्राप्ति
इसलिए खुशी भी अविनाशी है।
प्रश्न 14: हर ब्राह्मण आत्मा विशेष क्यों है?
उत्तर:
क्योंकि—
“कोटों में कोई” बनकर ही ब्राह्मण जीवन प्राप्त होता है।
विशेषता ही ब्राह्मणता की पहचान है।
प्रश्न 15: इस मुरली का केंद्रीय संदेश क्या है?
उत्तर:
सहज परिवर्तन का एकमात्र आधार है— अनुभव की अथॉरिटी।
जो स्वयं परिवर्तन बनेगा, वही विश्व परिवर्तन का निमित्त बनेगा।
Disclaimer (डिस्क्लेमर)
यह वीडियो/सामग्री ब्रह्मा कुमारीज़ के अव्यक्त मुरली (13‑03‑1986) पर आधारित आध्यात्मिक चिंतन है। इसका उद्देश्य आत्मिक जागृति, सकारात्मक जीवन‑दृष्टि एवं आत्म‑परिवर्तन की प्रेरणा देना है। यह किसी धर्म, व्यक्ति या संस्था की आलोचना नहीं है। सभी विचार आध्यात्मिक अध्ययन व व्यक्तिगत अनुभूति पर आधारित हैं।
सहजपरिवर्तन,अनुभवकीअथॉरिटी,अव्यक्तमुरली,बापदादा,आधारमूर्तआत्माएं,विश्वपरिवर्तन,परमात्मअनुभूति,अविनाशीप्राप्ति,निर्भयजीवन,सदाखुशी,सेवाहैजीवन,ब्राह्मणजीवन,राजयोगअनुभव,आत्मिकशक्ति,ईश्वरीयस्नेह,विश्वउद्धार,आत्मिकजागृति,शिवबाबाकेउपदेश,ब्रह्माकुमारी,Spontaneous transformation, authority of experience, Avyakt Murli, BapDada, base embodiment souls, world transformation, divine experience, imperishable attainment, fearless life, constant happiness, service is life, Brahmin life, Rajyoga experience, spiritual power, Godly love, world salvation, spiritual awakening, Shiv Baba’s sermons, Brahma Kumaris,

