Questions & Answers (प्रश्नोत्तर):are given below

| 18-04-2026 |
प्रात:मुरली
ओम् शान्ति
“बापदादा”‘
|
मधुबन |
| “मीठे बच्चे – तुम बाप द्वारा सम्मुख पढ़ रहे हो, तुम्हें सतयुगी बादशाही का लायक बनने के लिए पावन जरूर बनना है” | |
| प्रश्नः- | बाप के किस आक्यूपेशन को तुम बच्चे ही जानते हो? |
| उत्तर:- | तुम जानते हो कि हमारा बाप, बाप भी है, टीचर और सतगुरू भी है। बाप कल्प के संगमयुग पर आते हैं, पुरानी दुनिया को नया बनाने, एक आदि सनातन धर्म की स्थापना करने। बाप अभी हम बच्चों को मनुष्य से देवता बनाने के लिए पढ़ा रहे हैं। यह आक्यूपेशन हम बच्चों के सिवाए और कोई नहीं जानता। |
| गीत:- | भोलेनाथ से निराला…. |
ओम् शान्ति। ओम् शान्ति का अर्थ तो बच्चों को बार-बार समझाया है। ओम् माना मैं आत्मा हूँ और मेरा यह शरीर है। शरीर भी कह सकता है कि मेरी यह आत्मा है। जैसे शिवबाबा कहते हैं तुम मेरे हो। बच्चे कहते हैं बाबा आप हमारे हो। वैसे आत्मा भी कहती है मेरा शरीर। शरीर कहेगा – मेरी आत्मा। अभी आत्मा जानती है – मैं अविनाशी हूँ। आत्मा बिगर शरीर कुछ कर न सके। शरीर तो है, कहते हैं मेरी आत्मा को तकलीफ नहीं देना। मेरी आत्मा पाप आत्मा है वा मेरी आत्मा पुण्य आत्मा है। तुम जानते हो मेरी आत्मा सतयुग में पुण्य आत्मा थी। आत्मा खुद भी कहेगी – मैं सतयुग में सतोप्रधान अथवा सच्चा सोना थी। सोना है नहीं, यह एक मिसाल दिया जाता है। हमारी आत्मा पवित्र थी, गोल्डन एज़ड थी। अभी तो कहते हैं इमप्योर हूँ। दुनिया वाले यह नहीं जानते। तुमको तो श्रीमत मिलती है। तुम अब जानते हो हमारी आत्मा सतोप्रधान थी, अब तमोप्रधान बनी है। हर एक चीज़ ऐसे होती है। बाल, युवा, वृद्ध….हर चीज़ नये से पुरानी जरूर होती है। दुनिया भी पहले गोल्डन एज़ड सतोप्रधान थी फिर तमोप्रधान आइरन एज़ड है, तब ही दु:खी है। सतोप्रधान माना सुधरी हुई, तमोप्रधान माना बिगड़ी हुई। गीत में भी कहते हैं, बिगड़ी को बनाने वाले…पुरानी दुनिया बिगड़ी हुई है क्योंकि रावण राज्य है और सभी पतित हैं। सतयुग में सब पावन थे, उनको न्यु वाइसलेस वर्ल्ड कहा जाता है। यह है ओल्ड विशश वर्ल्ड। अब कलियुग आइरन एज़ है। यह सब बातें कोई स्कूल, कालेज में नहीं पढ़ाई जाती हैं। भगवान आकर पढ़ाते हैं और राजयोग सिखाते हैं। गीता में लिखा हुआ है भगवानुवाच – श्रीमत भगवत गीता। श्रीमत माना श्रेष्ठ मत। श्रेष्ठ ते श्रेष्ठ ऊंच ते ऊंच भगवान है। उनका नाम एक्यूरेट शिव है। रूद्र जयन्ती वा रूद्र रात्रि कभी नहीं सुना होगा। शिवरात्रि कहते हैं। शिव तो निराकार है। अब निराकार की रात्रि वा जयन्ती कैसे मनाई जाए। श्रीकृष्ण की जयन्ती तो ठीक है। फलाने का बच्चा है, उनकी तिथि तारीख दिखाते हैं। शिव के लिए तो कोई जानते नहीं कि कब पैदा हुआ। यह तो जानना चाहिए ना। अब तुमको समझ मिली है कि श्रीकृष्ण ने सतयुग आदि में कैसे जन्म लिया। तुम कहेंगे उनको तो 5 हजार वर्ष हुए। वह भी कहते हैं क्राइस्ट से 3 हजार वर्ष पहले भारत पैराडाइज़ था। इस्लामियों के आगे चन्द्रवंशी, उनके आगे सूर्यवंशी थे। शास्त्रों में सतयुग को लाखों वर्ष दे दिये हैं। गीता है मुख्य। गीता से ही देवी देवता धर्म स्थापन हुआ। वह सतयुग-त्रेता तक चला अर्थात् गीता शास्त्र से आदि सनातन देवी देवता धर्म की स्थापना, परमपिता परमात्मा ने की। फिर तो आधाकल्प न कोई शास्त्र हुआ, न कोई धर्म स्थापक हुआ। बाप ने आकर ब्राह्मणों को देवता-क्षत्रिय बनाया। गोया बाप 3 धर्म स्थापन करते हैं। यह है लीप धर्म। इनकी आयु थोड़ी रहती है। तो सर्व शास्त्रमई शिरोमणी गीता भगवान ने गाई है। बाप पुनर्जन्म में नहीं आते हैं। जन्म है, परन्तु बाप कहते हैं, मैं गर्भ में नहीं आता हूँ। मेरी पालना नहीं होती। सतयुग में भी जो बच्चे होते हैं वह गर्भ महल में रहते हैं। रावणराज्य में गर्भजेल में आना पड़ता है। पाप जेल में भोगे जाते हैं। गर्भ में अन्जाम करते हैं, हम पाप नहीं करेंगे, परन्तु यह है ही पाप आत्माओं की दुनिया। बाहर निकलने से फिर पाप करने लग पड़ते हैं। वहाँ की वहाँ रही… यहाँ भी बहुत प्रतिज्ञा करते हैं हम पाप नहीं करेंगे। एक दो पर काम-कटारी नहीं चलायेंगे क्योंकि यह विकार आदि-मध्य-अन्त दु:ख देता है। सतयुग में विष है नहीं। तो मनुष्य आदि-मध्य-अन्त 21 जन्म दु:ख भोगते नहीं क्योंकि रामराज्य है। उसकी स्थापना अब बाप फिर से कर रहे हैं। संगम पर ही स्थापना होगी ना। जो भी धर्म स्थापन करने आते हैं उनको कोई भी पाप नहीं करना है। आधा समय है पुण्य आत्मा, फिर आधा समय बाद पाप आत्मा बनते हैं। तुम सतयुग त्रेता में पुण्य आत्मा रहते हो, फिर पाप आत्मा बनते हो। सतोप्रधान आत्मा जब ऊपर से आती है तो वह सजायें खा नहीं सकती। क्राइस्ट की आत्मा धर्म स्थापन करने आई, उनको कोई सजा मिल न सके। कहते हैं – क्राइस्ट को क्रास पर चढ़ाया परन्तु उनकी आत्मा ने कोई विकर्म आदि किया ही नहीं है। वह जिसके शरीर में प्रवेश करते हैं उनको दु:ख होता है। वह सहन करते हैं। जैसे इसमें बाबा आते हैं, वह तो है ही सतोप्रधान। कोई भी दु:ख तकलीफ इनकी आत्मा को होता है, शिवबाबा को नहीं होता है। वह तो सदैव सुख-शान्ति में रहते हैं। एवर सतोप्रधान हैं। परन्तु आते तो इस पुराने शरीर में हैं ना। वैसे क्राइस्ट की आत्मा ने जिसमें प्रवेश किया उस शरीर को दु:ख हो सकता है, क्राइस्ट की आत्मा दु:ख नहीं भोग सकती क्योंकि सतो-रजो-तमो में आती है। नयी-नयी आत्मायें आती भी तो हैं ना। उनको पहले जरूर सुख भोगना पड़े, दु:ख भोग नहीं सकती। लॉ नहीं कहता। इसमें बाबा बैठे हैं कोई भी तकलीफ इनको (दादा को) होती है न कि शिवबाबा को। परन्तु यह बातें तुम जानते हो और कोई को पता नहीं हैं।
यह सब राज़ अभी बाप बैठ समझाते हैं। इस सहज राजयोग से ही स्थापना हुई थी फिर भक्ति मार्ग में यही बातें गाई जाती हैं। इस संगम पर जो कुछ होता है, वह गाया जाता है। भक्ति मार्ग शुरू होता है तो फिर शिवबाबा की पूजा होती है। पहले-पहले भक्ति कौन करता है, वही लक्ष्मी-नारायण जब राज्य करते थे तो पूज्य थे फिर वाम मार्ग में आ जाते हैं तो फिर पूज्य से पुजारी बन जाते हैं। बाप समझाते हैं, तुम बच्चों को पहले-पहले बुद्धि में आना चाहिए कि निराकार परमपिता परमात्मा इस द्वारा हमको पढ़ाते हैं। ऐसी और कोई जगह सारे वर्ल्ड में हो न सके, जहाँ ऐसे समझाते हो। बाप ही आकर भारत को फिर से स्वर्ग का वर्सा देते हैं। त्रिमूर्ति के नीचे लिखा हुआ है – डीटी वर्ल्ड सावरन्टी इज़ योर गॉड़ फादरली बर्थ राइट। शिवबाबा आकर तुम बच्चों को स्वर्ग की बादशाही का वर्सा दे रहे हैं, लायक बना रहे हैं। तुम जानते हो बाबा हमको लायक बना रहे हैं, हम पतित थे ना। पावन बन जायेंगे फिर यह शरीर नहीं रहेगा। रावण द्वारा हम पतित बने हैं फिर परमपिता परमात्मा पावन बनाए पावन दुनिया का मालिक बनाते हैं। वही ज्ञान का सागर पतित-पावन है। यह निराकार बाबा हमको पढा रहे हैं। सब तो इकट्ठा नहीं पढ़ सकते। सम्मुख तुम थोड़े बैठे हो बाकी सब बच्चे जानते हैं – अभी शिवबाबा ब्रह्मा के तन में बैठ सृष्टि के आदि-मध्य-अन्त का नॉलेज सुनाते होंगे। वह मुरली लिखत द्वारा आयेगी। और सतसंगों में ऐसा थोड़ेही समझेंगे। आजकल टेप मशीन भी निकली है इसलिए भरकर भेज देते हैं। वह कहेंगे फलाने नाम वाला गुरू सुनाते हैं, बुद्धि में मनुष्य ही रहता है। यहाँ तो वह बात है नहीं। यह तो निराकार बाप नॉलेजफुल है। मनुष्य को नॉलेजफुल नहीं कहा जाता। गाते हैं गॉड फादर इज़ नॉलेजफुल, पीसफुल, ब्लिसफुल तो उनका वर्सा भी चाहिए ना। उनमें जो गुण हैं वह बच्चों को मिलने चाहिए, अभी मिल रहे हैं। गुणों को धारण कर हम ऐसे लक्ष्मी-नारायण बन रहे हैं। सब तो राजा-रानी नहीं बनेंगे। गाया जाता है राजा-रानी वजीर..वहाँ वजीर भी नहीं रहता। महाराजा-महारानी में पावर रहती है। जब विकारी बनते हैं तब वजीर आदि होते हैं। आगे मिनिस्टर आदि भी नहीं थे। वहाँ तो एक राजा-रानी का राज्य चलता था। उनको वजीर की क्या दरकार, राय लेने की दरकार नहीं, जबकि खुद मालिक हैं। यह है हिस्ट्री-जॉग्राफी। परन्तु पहले-पहले तो उठते-बैठते यह बुद्धि में आना चाहिए कि हमको बाप पढ़ाते हैं, योग सिखाते हैं। याद की यात्रा पर रहना है। अभी नाटक पूरा होता है, हम बिल्कुल पतित बन गये हैं क्योंकि विकार में जाते हैं इसलिए पाप आत्मा कहा जाता है। सतयुग में पाप आत्मा नहीं होते। वहाँ हैं पुण्य आत्मायें। वह है प्रालब्ध, जिसके लिए तुम अभी पुरुषार्थ कर रहे हो। तुम्हारी है याद की यात्रा, जिसको भारत का योग कहते हैं। परन्तु अर्थ तो नहीं समझते हैं योग अर्थात् याद। जिससे विकर्म विनाश होते हैं फिर यह शरीर छोड़ घर चले जायेंगे, उसको स्वीट होम कहा जाता है। आत्मा कहती है, हम उस शान्तिधाम के रहवासी हैं। हम वहाँ से नंगे (अशरीरी) आये हैं, यहाँ पार्ट बजाने के लिए शरीर लिया है। यह भी समझाया है माया 5 विकारों को कहा जाता है। यह पांच भूत हैं। काम का भूत, क्रोध का भूत, नम्बरवन है देह-अभिमान का भूत।
बाप समझाते हैं – सतयुग में यह विकार होते नहीं हैं, उसको निर्विकारी दुनिया कहा जाता है। विकारी दुनिया को निर्विकारी बनाना, यह तो बाप का ही काम है। उनको ही सर्वशक्तिमान् ज्ञान का सागर, पतित-पावन कहा जाता है। इस समय सब भ्रष्टाचार से पैदा होते हैं। सतयुग में ही वाइसलेस दुनिया है। बाप कहते हैं अब तुमको विशश से वाइसलेस बनना है। कहते हैं इस बिगर बच्चे कैसे पैदा होंगे। बाप समझाते हैं अभी तुम्हारा यह अन्तिम जन्म है। मृत्युलोक ही खत्म होना है फिर इसके बाद विकारी लोग होंगे नहीं इसलिए बाप से पवित्र बनने की प्रतिज्ञा करनी है। कहते हैं बाबा हम आपसे वर्सा अवश्य लेंगे। वह कसम उठाते हैं झूठा। गॉड जिसके लिए कसम उठाते हैं, उसको तो जानते नहीं। वह कब कैसे आता है उनका नाम रूप देश काल क्या है, कुछ भी नहीं जानते। बाप आकर अपना परिचय देते हैं। अभी तुमको परिचय मिल रहा है। दुनिया भर में कोई भी गॉड फादर को नहीं जानते। बुलाते भी हैं, पूजा भी करते हैं परन्तु आक्यूपेशन को नहीं जानते हैं। अभी तुम जानते हो – परमपिता परमात्मा हमारा बाप, टीचर, सतगुरू है। यह बाप ने खुद परिचय दिया है कि मैं तुम्हारा बाप हूँ। मैंने इस शरीर में प्रवेश किया है। प्रजापिता ब्रह्मा द्वारा स्थापना होती है। किसकी? ब्राह्मणों की। फिर तुम ब्राह्मण पढ़कर देवता बनते हो। मैं आकर तुमको शूद्र से ब्राह्मण बनाता हूँ। बाप कहते हैं मैं आता ही हूँ – कल्प के संगमयुग पर। कल्प 5 हजार वर्ष का है। यह सृष्टि चक्र तो फिरता रहता है। मैं आता हूँ, पुरानी दुनिया को नया बनाने। पुराने धर्मों का विनाश कराने फिर मैं आदि सनातन देवी देवता धर्म स्थापन करता हूँ। बच्चों को पढ़ाता हूँ फिर तुम पढ़कर 21 जन्म के लिए मनुष्य से देवता बन जाते हो। देवतायें तो सूर्यवंशी, चन्द्रवंशी, प्रजा सब हैं। बाकी पुरुषार्थ अनुसार ऊंच पद पायेंगे। अभी जो जितना पुरुषार्थ करेंगे वही कल्प-कल्प चलेगा। समझते हैं, कल्प-कल्प ऐसा पुरुषार्थ करते हैं, ऐसा ही पद जाकर पायेंगे। यह तुम बच्चों की बुद्धि में है कि हमको निराकार भगवान पढ़ाते हैं। उनको याद करने से ही विकर्म विनाश होंगे। बिगर याद किये विकर्म विनाश हो नहीं सकते। मनुष्यों को यह भी पता नहीं कि हम कितने जन्म लेते हैं। शास्त्रों में कोई ने गपोड़ा लगा दिया है – 84 लाख जन्म। अभी तुम जानते हो 84 जन्म हैं। यह अन्त का जन्म है फिर हमको स्वर्ग में जाना है। पहले मूलवतन में जाकर फिर स्वर्ग में आयेंगे। अच्छा।
मीठे-मीठे सिकीलधे बच्चों प्रति मात-पिता बापदादा का याद-प्यार और गुडमार्निंग। रूहानी बाप की रूहानी बच्चों को नमस्ते।
धारणा के लिए मुख्य सार:-
1) बाप से जो पवित्र बनने की प्रतिज्ञा की है उस पर पक्का रहना है। काम, क्रोध आदि भूतों पर विजय अवश्य प्राप्त करनी है।
2) चलते-फिरते हर कार्य करते पढ़ाने वाले बाप को याद रखना है। अब नाटक पूरा हो रहा है इसलिए इस अन्तिम जन्म में पवित्र जरूर बनना है।
| वरदान:- | सर्व खजानों से भरपूर बन अपने चेहरे द्वारा सेवा करने वाले सच्चे सेवाधारी भव जो बच्चे सर्व खजानों से सदा सम्पन्न वा भरपूर रहते हैं उनके नयनों वा मस्तक द्वारा ईश्वरीय नशा दिखाई देता है। उनका चेहरा ही सेवा करता है। जिसके पास जास्ती अथवा कम जमा होता है तो वह भी उनके चेहरे से दिखाई देता है। जैसे कोई ऊंच कुल का होता है तो उनके चेहरे से वह झलक और फलक दिखाई देती है। ऐसे आपकी सूरत हर संकल्प हर कर्म को स्पष्ट करे तब कहेंगे सच्चे सेवाधारी। |
| स्लोगन:- | समय और संकल्प के खजाने की बचतकर जमा का खाता बढ़ाओ। |
ये अव्यक्त इशारे – महान बनने के लिए मधुरता और नम्रता का गुण धारण करो
जब एक दो को मीठा खिलाते हो उसमें मुख थोड़े समय के लिए मीठा होता है लेकिन स्वयं ही मीठा बन जाओ, मुख में सदा ही मधुर बोल रहें। जैसे मीठा खाने और खिलाने से खुश होते हो ऐसे मधुर बोल स्वयं को भी खुश करते, दूसरे को भी खुश कर देते। इससे सदा सर्व का मुख मीठा करते रहो, सदा मीठी दृष्टि, मीठा बोल, मीठे कर्म हो।
प्रश्न 1: बाप के किस आक्यूपेशन को तुम बच्चे ही जानते हो?
उत्तर:
हम बच्चे जानते हैं कि हमारा बाप केवल बाप ही नहीं, बल्कि टीचर और सतगुरू भी है। वह संगमयुग पर आकर पुरानी दुनिया को नया बनाते हैं और आदि सनातन देवी-देवता धर्म की स्थापना करते हैं। अभी बाप हमें मनुष्य से देवता बनाने के लिए राजयोग की पढ़ाई पढ़ा रहे हैं। यह दिव्य आक्यूपेशन दुनिया में और कोई नहीं जानता।
प्रश्न 2: “ओम् शान्ति” का सही अर्थ क्या है?
उत्तर:
“ओम् शान्ति” का अर्थ है – मैं आत्मा हूँ, यह मेरा शरीर है। आत्मा अविनाशी है और शरीर नश्वर है। आत्मा ही शरीर के माध्यम से कर्म करती है।
प्रश्न 3: आत्मा की सतोप्रधान और तमोप्रधान अवस्था क्या है?
उत्तर:
सतयुग में आत्मा सतोप्रधान (शुद्ध, पवित्र) होती है, जिसे “सच्चा सोना” कहा जाता है। कलियुग में वही आत्मा तमोप्रधान (अशुद्ध, विकारी) बन जाती है। जैसे हर चीज नई से पुरानी होती है, वैसे ही आत्मा भी सतो से तमो में आती है।
प्रश्न 4: सतयुग और कलियुग में क्या मुख्य अंतर है?
उत्तर:
सतयुग को “वाइसलेस वर्ल्ड” (निर्विकारी दुनिया) कहा जाता है, जहाँ सब पवित्र और सुखी होते हैं।
कलियुग “विशश वर्ल्ड” (विकारी दुनिया) है, जहाँ रावण राज्य है और सब दुखी हैं।
प्रश्न 5: भगवान का सच्चा नाम और कार्य क्या है?
उत्तर:
भगवान का सच्चा नाम शिव है। वह निराकार हैं और ज्ञान का सागर, पतित-पावन हैं। वह आकर राजयोग सिखाते हैं और हमें पवित्र बनाकर स्वर्ग का मालिक बनाते हैं।
प्रश्न 6: गीता का महत्व क्या है?
उत्तर:
श्रीमद्भगवद् गीता सर्व शास्त्रों की शिरोमणि है। इसी के द्वारा परमात्मा ने आदि सनातन देवी-देवता धर्म की स्थापना की। यह श्रेष्ठ मत (श्रीमद) है, जो केवल भगवान ही देते हैं।
प्रश्न 7: बाप पुनर्जन्म क्यों नहीं लेते?
उत्तर:
बाप कहते हैं कि मैं गर्भ से जन्म नहीं लेता। मैं इस सृष्टि में प्रवेश करता हूँ, लेकिन मेरा जन्म मनुष्यों जैसा नहीं होता। मैं ब्रह्मा के तन में प्रवेश कर ज्ञान देता हूँ।
प्रश्न 8: पाप और पुण्य आत्मा में क्या अंतर है?
उत्तर:
पुण्य आत्मा वह है जो सतयुग में पवित्र और सुखी रहती है।
पाप आत्मा वह है जो कलियुग में विकारों (काम, क्रोध आदि) के कारण दुख भोगती है।
प्रश्न 9: विकारों को “भूत” क्यों कहा गया है?
उत्तर:
काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार – ये पाँच विकार आत्मा को अपने वश में कर लेते हैं, इसलिए इन्हें “भूत” कहा जाता है। इनमें सबसे बड़ा भूत है देह-अभिमान।
प्रश्न 10: राजयोग की याद यात्रा क्यों आवश्यक है?
उत्तर:
याद की यात्रा से ही विकर्म विनाश होते हैं। बिना परमात्मा को याद किए पाप नष्ट नहीं हो सकते। यही सच्चा योग है, जो आत्मा को शुद्ध बनाता है।
प्रश्न 11: 84 जन्म का रहस्य क्या है?
उत्तर:
हर आत्मा 84 जन्म लेती है – सतयुग से कलियुग तक। यह अंतिम जन्म है, इसके बाद आत्मा फिर से मूलवतन जाकर नए चक्र की शुरुआत करेगी।
प्रश्न 12: बाप हमें कौन-सा वर्सा देते हैं?
उत्तर:
बाप हमें स्वर्ग की बादशाही का वर्सा देते हैं। वह हमें पवित्र बनाकर 21 जन्मों के लिए सुख-शांति का जीवन प्रदान करते हैं।
प्रश्न 13: सच्ची सेवा क्या है?
उत्तर:
सच्ची सेवा वह है जिसमें आत्मा गुणों से भरपूर होकर अपने चेहरे, दृष्टि और कर्म से दूसरों को प्रेरणा दे। जब आत्मा भरपूर होती है, तो उसका चेहरा ही सेवा करता है।
प्रश्न 14: पवित्र बनने की प्रतिज्ञा क्यों जरूरी है?
उत्तर:
क्योंकि यह अंतिम जन्म है और नई दुनिया (सतयुग) की स्थापना हो रही है। इसलिए बाप कहते हैं – अभी पवित्र बनो, तभी स्वर्ग का अधिकार मिलेगा।
प्रश्न 15: महान बनने के लिए कौन-से गुण आवश्यक हैं?
उत्तर:
महान बनने के लिए मधुरता और नम्रता के गुण धारण करने चाहिए। मीठे बोल, मीठी दृष्टि और मीठे कर्म से स्वयं भी खुश रहेंगे और दूसरों को भी खुश करेंगे।
Disclaimer (डिस्क्लेमर): यह वीडियो ब्रह्माकुमारीज़ के आध्यात्मिक ज्ञान (मुरली) पर आधारित है। इसका उद्देश्य किसी धर्म, संप्रदाय या मान्यता को ठेस पहुँचाना नहीं है। यह केवल आध्यात्मिक जागरूकता और आत्म-उन्नति के लिए प्रस्तुत किया गया है। दर्शक अपनी श्रद्धा और विवेक के अनुसार इसे ग्रहण करें।
राजयोग, सतयुग, पावन आत्मा, शिवबाबा ज्ञान, ब्रह्मा द्वारा स्थापना, संगमयुग ज्ञान, आत्मा परमात्मा अंतर, श्रीमत जीवन, मुरली पॉइंट्स, ब्रह्माकुमारी ज्ञान, देही अभिमानी, विकार मुक्त जीवन, स्वर्ण युग सतयुग, लौह युग कलियुग, रावण राज्य रहस्य, 84 जन्म चक्र, आत्मा अविनाशी, योग की शक्ति, पवित्रता का महत्व, भगवान शिक्षक, सतगुरु ज्ञान, ईश्वरीय शिक्षा, स्वर्ग की बादशाही, पुण्य आत्मा जीवन, विकर्म विनाश, याद की यात्रा, शांति धाम, सुख शांति आनंद, श्रेष्ठ जीवन, बीके ज्ञान, मुरली ज्ञान, राजयोग ध्यान, ब्रह्मा कुमारीज हिंदी, आध्यात्मिक ज्ञान भारत, ईश्वरीय ज्ञान, सर्वोच्च आत्मा शिव, ईश्वर पिता शिक्षक गुरु, दिव्य गुण जीवन, आंतरिक पवित्रता, आत्मा चेतना, कलियुग का अंत, नई दुनिया निर्माण, आध्यात्मिक जागृति, आत्म परिवर्तन, आसान राजयोग, ईश्वरीय विरासत, शाश्वत आत्मा सत्य, आध्यात्मिकता हिंदी, ध्यान शक्ति, बीके मुरली पॉइंट्स, ॥Raja Yoga, Satyug, Pure Soul, Shiv Baba Knowledge, Establishment by Brahma, Confluence Age Knowledge, Soul God Difference, Shrimat Life, Murli Points, Brahma Kumaris Knowledge, Soul Consciousness, Vice Free Life, Golden Age Satyug, Iron Age Kaliyug, Ravan Kingdom Secret, 84 Birth Cycle, Soul Indestructible, Power of Yoga, Importance of Purity, God Teacher, Satguru Knowledge, Divine Teachings, Kingdom of Heaven, Virtuous Soul Life, Destruction of Sins, Journey of Remembrance, Shanti Dham, Happiness, Peace, Bliss, Best Life, BK Knowledge, Murli Knowledge, Raja Yoga Meditation, Brahma Kumaris Hindi, Spiritual Knowledge India, Divine Knowledge, Supreme Soul Shiva, God Father Teacher Guru, Divine Virtue Life, Inner Purity, Soul Consciousness, End of Kaliyug, Creation of New World, Spiritual Awakening, Self Transformation, Easy Raja Yoga, Divine Inheritance, Eternal Soul Truth, Spirituality Hindi, Meditation Power, BK Murli Points, ॥
