(40) Reveal new knowledge and the giver of knowledge with authority, then the drum of revelation will be beaten.

YouTube player

अव्यक्त मुरली-(40)नये ज्ञान और ज्ञान दाता को अथॉरिटी से प्रत्यक्ष करो तब प्रत्यक्षता का नगाड़ा बजेगा

01-06-1983 “नये ज्ञान और ज्ञान दाता को अथॉरिटी से प्रत्यक्ष करो तब प्रत्यक्षता का नगाड़ा बजेगा”

(मीटिंग में बापदादा की पधरामणी)

सभी ताज और तख्तधारी विशेष आत्माओं की सभा है ना। सभी अपने को ताज व तख्तधारी समझते हो ना! सभी बेहद की सेवा के जिम्मेवारी के ताजधारी हो ना। बेहद का ताज अर्थात् बेहद की स्मृति स्वरूप में स्थित हो। बेहद की जिम्मेवारी के ताजधारी। हर एक बेहद के ताजधारी बच्चे की लाइट और माइट की किरणें बेहद में फैली हुई हैं। हद से निकल बेहद के बादशाह बन गये ना। जब देह के हद की स्मृति से भी पार हो गये तो देह सहित देह के साथ सर्व हदों से पार हो गये। विशेष सेवा ही है हद से बेहद में ले जाना। ब्रह्मा बाप अव्यक्त क्यों बनें? हद से निकाल बेहद में ले जाने के लिए। ब्रह्मा बाप के स्नेह का प्रत्यक्ष स्वरूप है फालो ब्रह्मा फादर। ब्रह्मा बाप अपने राइट हैण्ड बच्चों को, अपनी विशेष भुजाओं के लिए अव्यक्त वतन से, बेहद के सेवा स्थान से बाहें पसार कर हाथ में हाथ मिलाने के लिए बुला रहे हैं। ब्रह्मा बाप का बच्चों से स्नेह है। तो बह्मा बाप बुला रहे हैं कि बच्चे, बेहद में आ जाओ। यह आवाज सुनते हो? बस एक ही लहर ब्रह्मा बाप की सदा रहती है कि मेरे समान बेहद के ताजधारी बन चारों ओर प्रत्यक्षता की लाइट और माइट ऐसी फैलावें जो सर्व आत्माओं को निराशा से आशा की किरण दिखाई दे। सबकी अंगुली उस विशेष स्थान की ओर हो। जो आकाश से परे अंगुली कर ढूँढ रहे हैं उन्हों को यह अनुभव हो कि इस धरती पर, वरदान भूमि पर धरती के सितारे प्रत्यक्ष हो गये हैं। यह सूर्य, चन्द्रमा और तारामण्डल यहाँ अनुभव हो। जैसे साइन्स वाले साइन्स के आधार से आकाश के तारामण्डल का अनुभव कराते हैं। ऐसे यह धरती का चैतन्य तारामण्डल दूर वालों को भी अनुभव हो। इस शुभ आशा को पूर्ण करने वाले आप सभी निमित्त आत्मायें हो। ऐसे बेहद के प्लैन्स बनाये हैं ना। प्लैन्स तो यथा शक्ति बनाये। बापदादा अब समय प्रमाण बच्चों से कौन सी रही हुई सेवा चाहते हैं?

बापदादा आज रूह-रूहान कर रह थे। क्या रूह-रूहान हुई? बाप बोले कि मेरे निमित्त बने हुए श्रेष्ठ बच्चे, सिकीलधे बच्चे कहो, मुरब्बी बच्चे कहो वा सदा बाप के साथी बच्चे कहो – ऐसे बच्चे वरदान भूमि पर इकट्ठे हुए हैं, सेवा के प्लैन्स बनाने के लिए, तो ब्रह्मा बाप बोले, कि जो मीटिंग में योजनायें निकाली वह तो बहुत अच्छी। लेकिन मुख्य एक सेवा अभी भी रही हुई है क्योंकि आप कितनी बड़ी अथॉरिटी वाले हो और कितने प्रकार की अथॉरिटी वाले हो, ज्ञान की अथॉरिटी, योगबल की अथॉरिटी, श्रेष्ठ धारणा स्वरूप की अथॉरिटी, डायरेक्ट बाप के वारिसपन की अथॉरिटी, विश्व परिवर्तन करने के निमित्त बनने की अथॉरिटी। कितनी अथॉरिटी है। जैसे एक शास्त्रों की अथॉरिटी वाले, थोड़ा बहुत त्याग कर पवित्र बनने की अथॉरिटी वाले, सिर्फ यह एक अथॉरिटी है, वह भी सत्यता की अथॉरिटी नहीं, भल महान आत्मायें हैं लेकिन परमात्मा बाप के सम्बन्ध में यथार्थ नॉलेज की अथॉरिटी नहीं – ऐसे एक अथॉरिटी वाले भी विश्व में सर्व आत्माओं को अपने तरफ आकर्षित कर झूठ को सत्य सिद्ध कर चलते आ रहे हैं। कितने समय से अपनी अथॉरिटी दिखाते आ रहे हैं। कितनी फलक से, अल्पकाल के प्राप्ति की झलक से अपना प्रभाव डालते हैं। तो जो सर्व अथॉरिटी वाली श्रेष्ठ आत्मायें हैं उन्हों को क्या करना है? बाकी क्या रहा हुआ है, जानते हो? समाप्ति के लिए कहाँ तक समय का अन्दाज लगा रहे हो? 84 तक वा 1ध्ध् तक? कहाँ तक अन्दाज लगा रहे हो? दो हजार पूरे होने हैं वा उसके पहले होना है? अपनी तैयारी के हिसाब से क्या समझते हो? कौन सी बात अभी रही हुई है? नई दुनिया के लिए धरनी तो बना रहे हो। लेकिन नई दुनिया का आधार – यह नई नॉलेज है। पहली महिमा क्या आती है? ज्ञान का सागर कहते हो ना। तो जो पहली महिमा है ज्ञान, उस नये ज्ञान को दुनिया के आगे प्रत्यक्ष किया है? जब तक ‘यह नया ज्ञान है’ यह प्रत्यक्ष नहीं हुआ है तो ज्ञानदाता कैसे प्रत्यक्ष हो। पहले ज्ञान आता है फिर दाता आता है। तो ज्ञान दाता ऊंचे ते ऊंचा है या एक ही वह ज्ञान दाता है, यह सिद्ध कैसे होगा? इस नये ज्ञान से ही सिद्ध होगा। आत्मा क्या कहती और परमात्मा क्या कहता है, यह अन्तर जब तक मनुष्यों की बुद्धि में न आये तब तक जो भी तिनके के सहारे पकड़े हुऐ हैं वह कैसे छोड़ेंगे और एक का सहारा कैसे लेंगे! अभी तो छोटे-छोटे तिनकों के सहारे पर चल रहे हैं, वो ही अपना आधार समझ रहे हैं। जब तक उन्हों को ज्ञान द्वारा ज्ञानदाता का सहारा अनुभव नहीं हो तब तक इस हद के बन्धनों से मुक्त हो नहीं सकते। अभी तक धरनी बनाने की, वायुमण्डल परिवर्तन करने की सेवा हुई है। अच्छा कार्य है, परिवार का प्यार है, यह प्यार का गुण वायुमण्डल को परिवर्तन करने के निमित्त बना। धरनी तो बन गई और बनती जायेगी। लेकिन जो फाउन्डेशन है, नवीनता है, बीज है, वह है ‘नया ज्ञान’। नि:स्वार्थ प्यार है, रूहानी प्यार है यह तो अनुभव करते हैं लेकिन अभी प्यार के साथ-साथ ज्ञान की अथॉरिटी वाली आत्मायें हैं, सत्य ज्ञान की अथॉरिटी है, यह प्रत्यक्षता अभी रही हुई है। जो भी आते हैं वो समझें कि यह नया ज्ञान, नई बात है। जो कोई ने नहीं सुनाई वह यहाँ सुनी। यह वर्णन करें कि यह देने वाला अथॉरिटी है। पवित्रता है, शान्ति है, प्यार है, स्वच्छता है यह सब बातें तो फाउन्डेशन है, जिस फाउन्डेशन के आधार पर धरनी परिवर्तन हुई। यह भी 4 स्तम्भ है। पहले जो किसी की भी बुद्धि इस तरफ टिकती नहीं थी सो अभी इन 4 स्तम्भों के आधार द्वारा बुद्धि की आकर्षण होती है। यह परिवर्तन तो हुआ। लेकिन अभी जो मुख्य बात है – नया ज्ञान है, उसका आवाज बुलन्द हो। आज तक जिन बातों की सभी ने “हाँ” की, उन बातों के लिए बी.के. आलमाइटी अथॉरिटी “ना” सिद्ध करके बताती हैं। जो वे ना कहते आप हाँ कहते हो, तो हाँ और ना का रात दिन का अन्तर है ना। तो इस महान अन्तर को सिद्ध करने वाली महान आत्मायें हैं, यह नाम अब प्रत्यक्ष करो तब जयजयकार होगी। आत्मा का ज्ञान यथार्थ रूप में न भी है लेकिन फिर भी लोग सुन करके मिक्स कर देते हैं कि हाँ वहाँ भी ऐसे ही कहते हैं। लेकिन यह आवाज बुलन्द हो कि दुनिया सारी एक तरफ है और बी.के. दूसरे तरफ हैं। यह नया ज्ञान देने वाले अथॉरिटी हैं। यह अथॉरिटी प्रसिद्ध हो। इसी से ही शक्तिशाली आत्मायें आगे आयेंगी जो आपके तरफ से ढिंढोरा पिटवायेंगी। आपको ढिंढोरा नहीं पीटना पड़ेगा लेकिन ऐसी आत्मायें सेटिस्फाय हो नई बात जान, नये उमंग में आकर ढिंढोरा पीटेंगी। धर्म युद्ध भी तो अभी रही हुई है ना। अभी गुरूओं की गद्दी को कहाँ हिलाया है। अभी तो टाल टालियाँ आदि सब बहुत आराम से अपनी धुन में लगे हुए हैं। बीज कब प्रत्यक्ष रूप में आता है? मालूम है बीज ऊपर कब आता है? जब छोटी बड़ी टाल टालियाँ एकदम बिगर पत्तों की सूखी हुई डालियाँ रह जाती हैं तब बीज ऊपर प्रत्यक्ष होता है। तो उसका प्लेन बनाया है। जब अपनी स्टेज पर आते हैं तो अपने ओरीज्नल नॉलेज की प्रत्यक्षता तो होनी चाहिए ना। अगर वरदान भूमि में आकर भी सिर्फ कहें शान्ति बहुत अच्छी है, प्यार बहुत अच्छा है। सिर्फ यह थोड़ी बहुत झोली भरकर चले गये तो वरदान भूमि पर आकर विशेष क्या ले गये! नया ज्ञान भी तो सिद्ध करना है ना। इसी नये ज्ञान की अथॉरिटी द्वारा ही आलमाइटी अथॉरिटी सिद्ध होगा। देने वाला कौन! प्रेम और शान्ति मिलने से इतना जरूर समझते हैं कि इन्हों को बनाने वाला कोई श्रेष्ठ है। लेकिन स्वयं भगवान है, यह बहुत कोई विरला समझते। तो समझा, क्या रहा हुआ है। अब नई दुनिया के लिए नया ज्ञान चारों ओर फैलाओ, समझा। कोटों में कोई निकले लेकिन ऐसा आवाज निकले जो चारों ओर पेपर्स में यह धूम मच जाए कि यह बी.के. दुनिया से नया ज्ञान देते हैं। ज्ञान क्या देते हैं, उसका आधार क्या मानते हैं, उनको सिद्ध कैसे करते हैं, यह जब अखबारों में आये तब समझो ज्ञान दाता का नगाड़ा बजा। समझा? ज्ञान के प्रभाव में प्रभावित हों। ज्ञान के प्रभावशाली और प्रेम के प्रभावशाली में क्या अन्तर है? ब्राह्मणों में भी दो भाग देखे ना। ब्राह्मण तो बने हैं लेकिन कोई प्यार के आधार पर कोई ज्ञान और प्यार दोनों के आधार पर। तो दोनों में स्थिति का अन्तर है ना। जो प्यार को भी ज्ञान से समझते हैं वह निर्विघ्न चलेंगे। जो सिर्फ प्यार के आधार पर चलते वह शक्तिशाली आत्मा नहीं होंगे। ज्ञान का बल जरूर चाहिए। जिनका पढ़ाई से प्यार है, मुरली से प्यार है और जिनका सिर्फ परिवार से प्यार है, उन्हों में कितना अन्तर है! ब्राह्मण जीवन अच्छी लगी, पवित्रता अच्छी लगी, इसी आधार पर आने वाले और ज्ञान की शक्ति के आधार पर आने वाले, उनमें कितना अन्तर है। ज्ञान की मस्ती, अलौकिक, निराधार रहने वाली मस्ती है। वैसे प्रेम भी एक शक्ति है लेकिन प्रेम की शक्ति वाले आधार के बिना चल नहीं सकते। कोई न कोई आधार जरूर चाहिए। मनन शक्ति, ज्ञान की शक्ति वाले की होगी। जितनी मनन शक्ति होगी उतनी बुद्धि के एकाग्रता की शक्ति आटोमेटिकली आयेगी। और जहाँ बुद्धि की एकाग्रता है वहाँ परखने की और निर्णय करने की शक्ति स्वत: आती है। जहाँ ज्ञान का फाउन्डेशन नहीं होगा वहाँ परखने की शक्ति, निर्णय करने की शक्ति कमजोर होगी क्योंकि एकाग्रता नहीं। अच्छा ।

बापदादा तो सब सुनते रहते हैं। हंसी भी आती और स्नेह में बलिहार भी जाते। बच्चों की हिम्मत देख खुश भी होते हैं। ब्रह्मा बाप को ज्यादा आता है कि यह मेरे समान बेहद के मालिक बन जाएं। बच्चों के लिए रुके हुए हैं ना और दिन रात बच्चों की सेवा में तत्पर रहते। वतन में तो दिन-रात नहीं है लेकिन स्थूल दुनिया में तो है ना। एक एक बच्चे को विशेष आत्मा, सम्पूर्ण आत्मा, सम्पन्न आत्मा, समान आत्मा देखने चाहते। बाप ब्रह्मा को कहते हैं धैर्य धरो। लेकिन ब्रह्मा को उमंग बहुत होता है ना। इसलिए वह बाप से यही रूहरिहान करते कि बच्चे हाथ में हाथ दे मेरे समान बन जाएं। ब्रह्मा बाप के साकार जीवन की आदि से लेकर क्या विशेषता देखी। कब नहीं लेकिन अभी करना है। कब शब्द न सुनने के, न सुनाने के संस्कार रहे। अगर कोई बच्चा कहता था कि घण्टे के बाद करेंगे तो घण्टा लगाने दिया? कोई कहता था ट्रेन जाने में 5-10 मिनट हैं हम कैसे पहुँचेंगे तो रुकने दिया? गाड़ी रुक जायेगी लेकिन बच्चा पहुँच ही जायेगा। चलती हुई ट्रेन रुक जायेगी लेकिन बच्चे को पहुँचना ही है। यह प्रैक्टिकल देखा ना। तो ऐसे ही बच्चे भी किसी भी बात में स्व परिवर्तन में वा विश्व परिवर्तन में ‘कब’ शब्द को बदलकर ‘अब’ के प्रैक्टिकल जीवन में आ जाएं, यही ब्रह्मा बाप का उमंग सदा रहता है। तो फालो फादर है ना! अच्छा

सभी महारथियों ने सेवा के जो प्लैन्स बनाये हैं उसमें भी विशेष यूथ का बनाया है ना। यूथ वा युवा वर्ग की सेवा के पहले जब युवा वर्ग गवर्मेंन्ट के आगे प्रत्यक्ष होने का संकल्प रख आगे बढ़ रहा है तो मैदान में आने से पहले एक बात सदा ध्यान में रहे कि बोलना कम है, करना ज्यादा है। मुख द्वारा बताना नहीं है लेकिन दिखाना है। कर्म का भाषण स्टेज पर करें। मुख का भाषण करना तो नेताओं से सीखना हो तो सीखो। लेकिन रूहानी युवा वर्ग सिर्फ मुख से भाषण करने वाले नहीं लेकिन उनके नयन, मस्तक, उनके कर्म भाषण करने के निमित्त बन जाएं। कर्म का भाषण कोई नहीं कर सकता है। मुख का भाषण अनेक कर सकते । कर्म बाप को प्रत्यक्ष कर सकता है। कर्म रूहानियत को सिद्ध कर सकता है। दूसरी बात – युवा वर्ग सदा सफलता के लिए अपने पास एक रूहानी तावीज रखे। वह कौन सा? रिगार्ड देना ही रिगार्ड लेना है। यह रिगार्ड का रिकार्ड सफलता का अविनाशी रिकार्ड हो जायेगा। युवा वर्ग के लिए सदा मुख पर एक ही सफलता का मन्‍त्र हो – पहले आप। यह महामन्‍त्र मन से पक्का रहे। सिर्फ मुख के बोल हों कि पहले आप और अन्दर में रहे कि पहले मैं, ऐसे नहीं। ऐसे भी कई चतुर होते हैं मुख से कहते पहले आप, लेकिन अन्दर भावना पहले मैं की रहती है। यथार्थ रूप से पहले मैं को मिटाकर दूसरे को आगे बढ़ाना सो अपना बढ़ना समझते हुए इस महामन्‍त्र को आगे बढ़ाते सफलता को पाते रहेंगे। समझा। यह मन्‍त्र और तावीज सदा साथ रहा तो प्रत्यक्षता का नगाड़ा बजेगा।

प्लैन्स तो बहुत अच्छे हैं लेकिन प्लेन बुद्धि बन प्लैन प्रैक्टिकल में लाओ। सेवा भले करो लेकिन ज्ञान को जरूर प्रत्यक्ष करो। सिर्फ शान्ति, शान्ति तो विश्व में भी सब कह रहे हैं। अशान्ति में शान्ति मिक्स कर देते हैं। बाहर से तो सब यही नारे लगा रहे हैं कि शान्ति हो। अशान्ति वाले भी नारा शान्ति का ही लगा रहे हैं। शान्ति तो चाहिए लेकिन जब अपनी स्टेज पर प्रोग्राम करते हो तो अपनी अथार्टी से बोलो! वायुमण्डल को देखकर नहीं। वह तो बहुत समय किया और उस समय के प्रमाण यही ठीक रहा। लेकिन अब जबकि धरनी बन गई है तो ज्ञान का बीज डालो। टॉपिक भी ऐसी हो। तुम लोग टॉपिक इसलिए चेन्ज करते हो कि दुनिया वाले इन्ट्रेस्ट लें। लेकिन आवे ही इन्ट्रेस्ट वाले। कितने मेले, कितनी कान्फ्रेन्स, कितने सेमीनार आदि किये हैं। 13 वर्ष लोगों के आधार पर टॉपिक्स बनाये। आखिर गुप्त वेष में कितना रहेंगे। अब तो प्रत्यक्ष हो जाओ। वह समय अनुसार जो हुआ वह तो हुआ ही। लेकिन अभी अपनी स्टेज पर परमात्म बॉम्ब तो लगाओ। उन्हों का दिमाग तो घूमे कि यह क्या कहते हैं! नहीं तो सिर्फ कहते कि बहुत अच्छी बातें बोलीं। तो अच्छी, अच्छी ही रही और वह वहाँ के वहाँ रह जाते। कुछ हलचल तो मचाओ ना। हरेक को अपना हक होता है। प्वॉइन्ट्स भी दो तो अथार्टी और स्नेह से दो तो कोई कुछ नहीं कर सकता। ऐसे तो कई स्थानों पर अच्छा भी मानते हैं कि अपनी बात को स्पष्ट करने में बहुत शक्तिशाली हैं। ढंग कैसा हो वह तो देखना पड़ेगा। लेकिन सिर्फ अथॉर्टी नहीं, स्नेह और अथॉर्टी दोनों साथ-साथ चाहिए। बापदादा सदैव कहते हैं कि तीर भी लगाओ साथ-साथ मालिश भी करो। रिगार्ड भी अच्छी तरह से दो लेकिन अपनी सत्यता को भी सिद्ध करो। भगवानुवाच कहते हो ना! अपना थोड़े ही कहते हो। बिगड़ने वाले तो चित्रों से भी बिगड़ते हैं फिर क्या करते हो? चित्र तो नहीं निकालते हो ना! साकार रूप में तो फलक से किसी के भी आगे अथॉर्टी से बोलने का प्रभाव क्या निकला। कब झगड़ा हुआ क्या? यह तरीका भाषण का भी सीखे ना। ज्ञान की रीति कैसे बोलना है – स्टडी की ना। अब फिर यह स्टडी करो। दुनिया के हिसाब से अपने को बदला, भाषा को चेन्ज किया ना। तो जब दुनिया के रूप में चेन्ज कर सके तो यथार्थ रूप से क्या नहीं कर सकते। कब तक ऐसे चलेंगे? इसमें तो खुश हैं कि यह जो कहते हैं बहुत अच्छा है। आखिर दुनिया में यह प्रसिद्ध हो कि ‘यही यथार्थ ज्ञान है’। इससे ही गति सद्गति होगी। इस ज्ञान बिना गति सद्गति नहीं। अभी तो देखो योग शिविर करके जाते हैं। बाहर जाते फिर वही की वही बात कहेंगे कि परमात्मा सर्वव्यापी है। यहाँ तो कहते योग बहुत अच्छा लगा, फाउण्डेशन नहीं बदलता। आपके शक्ति के प्रभाव से परिवर्तन हो जाते हैं। लेकिन स्वयं शक्तिशाली नहीं बनते। जो हुआ है यह भी जरूरी था। जो धरनी कलराठी बन गई थी वह धरनी को हल चलाके योग्य धरनी बनाने का यही साधन यथार्थ था। लेकिन आखिर तो शक्तियाँ अपने शक्ति स्वरूप में भी आयेंगी ना! स्नेह के रूप में आयें, लेकिन यह शक्तियाँ हैं, इनका एक-एक बोल हृदय को परिवर्तन करने वाला है, बुद्धि बदल जाये, ‘ना’ से ‘हाँ’ में आ जायें – यह रूप भी प्रत्यक्ष होगा ना। अभी उसको प्रत्यक्ष करो। उसका प्लैन बनाओ। आते हैं खुश होकर जाते हैं। वो तो जिन्हों को इतना आराम, इतना स्नेह, खातिरी मिलेगी तो जरूर सन्तुष्ट होकर जाते हैं। लेकिन शक्ति रूप बनकर नहीं जाते। ब्रह्मा बाप कहते थे कि सब प्रदर्शनियों में प्रश्नावली लगाओ। उसमें कौन सी बातें थी। तीर समान थी ना! फार्म भराने के लिए कहते थे। यह राइट है वा रांग, हाँ वा ना लिखो। फार्म भराते थे ना। तो क्या योजनायें रहीं। एक है ऐसे ही भरवाना। जल्दी-जल्दी में रांग वा राइट कर दिया, लेकिन समझाकर भराओ। तो उसी अनुसार यथार्थ फार्म भरेंगे। सिद्ध तो करना ही पड़ेगा। वह आपस में प्लैन बनाओ। जो अथॉर्टी भी रहे और स्नेह भी रहे। रिगार्ड भी रहे और सत्यता भी प्रसिद्ध हो। ऐसे किसकी इन्सल्ट थोड़े ही करेंगे? यह भी लक्ष्य है कि हमारी ही ब्रान्चेज हैं। हमारे से ही निकले हुए हैं। उन्हों को रिगार्ड देना तो अपना कर्तव्य है। छोटों को प्यार देना यह तो परम्परा ही है। अच्छा

(दो चार भाई बहनें बापदादा से छुट्टी लेने आये)

स्नेह का रेसपाण्ड तो मिल गया ना। सच्ची दिल पर साहेब सदा राजी है। आदि से सच्ची लगन में रहने वाली आत्मायें हो इसलिए बाप भी सच्चों को सदा स्नेह का रेसपाण्ड देता रहता है। सदा दिल में बाप ही समाया हुआ है। इसलिए अच्छे तीव्र पुरुषार्थ में चल रहे हो। कर्मयोगी आत्मा हो ना। कर्म और योग कम्बाइण्ड है ना। सदा बैलेन्स रख, बाप की ब्लैसिंग को लेने वाले और सदा ब्लिसफुल जीवन में रहने वाले, ऐसी श्रेष्ठ आत्मा हो। बाप सदा हर बच्चे प्रति यही शुभ आश रखते हैं कि यह विजय माला के मणके हैं।

अध्याय: नया ज्ञान और ज्ञान दाता की प्रत्यक्षता

परिचय

01 जून 1983 को बापदादा ने मीटिंग में बच्चों को विशेष संदेश दिया। सभी ताज और तख्तधारी बच्चों को बेहद के ताजधारी और सेवा के जिम्मेदार माना गया।
बापदादा का उद्देश्य था कि बच्चे बेहद में अपने अधिकार और प्रत्यक्षता का अनुभव करें और दुनिया में नया ज्ञान फैलाएँ।

उदाहरण: जैसे साइंस में तारामंडल का अनुभव करते हैं, वैसे ही बच्चों को धरती पर बेहद के चैतन्य तारामंडल अनुभव करना है।


1. बेहद के ताजधारी और सेवा

  • हर एक बच्चे की लाइट और माइट बेहद में फैली हुई हैं।

  • विशेष सेवा ही बच्चों को हद से बेहद में ले जाती है।

  • ब्रह्मा बाप अव्यक्त बने ताकि बेहद के सेवा स्थान से बच्चों को बाहें पसार कर मार्गदर्शन दे सकें।

मुरली नोट्स:

  • 01 जून 1983 – “बेहद में आकर बच्चों को प्रत्यक्षता की लाइट और माइट फैलानी है। जो दूर हैं उन्हें भी अनुभव हो कि यह धरती पर सितारे प्रत्यक्ष हो गए हैं।”

उदाहरण:
जैसे तारामंडल की लाइट दूर से दिखाई देती है, वैसे ही बच्चों की सेवा और शक्ति दूर के लोगों तक पहुँचती है।


2. ज्ञान और ज्ञानदाता की प्रत्यक्षता

  • नया ज्ञान दुनिया में प्रत्यक्ष होना चाहिए, तभी ज्ञानदाता की अथॉरिटी सिद्ध होती है।

  • केवल प्यार और सेवा ही नहीं, ज्ञान की शक्ति और सत्यता के आधार पर ही बच्चे प्रभावशाली बन सकते हैं।

मुरली नोट्स:

  • 01 जून 1983 – “पहले ज्ञान आता है, फिर दाता प्रत्यक्ष होता है। ज्ञान का बीज डालो, तभी प्रत्यक्षता का नगाड़ा बजेगा।”

उदाहरण:
जैसे बीज जमीन में डालकर ही पौधा उगता है, वैसे ही नया ज्ञान प्रत्यक्ष होकर ही सफलता का आधार बनता है।


3. युवा वर्ग और कर्मयोगी आत्माएँ

  • मुख से कम, कर्म से अधिक प्रदर्शन करना चाहिए।

  • रूहानी युवा वर्ग को कर्म भाषण देना चाहिए, जिससे प्रत्यक्षता और प्रभाव स्पष्ट हो।

  • मुख का भाषण और कर्म दोनों संतुलित होना चाहिए; सत्यता और स्नेह से प्रेरित होना चाहिए।

मुरली नोट्स:

  • 01 जून 1983 – “मुख से न केवल बोलो, बल्कि कर्म द्वारा भी दिखाओ। यह कर्म-भाषण रूहानीता को सिद्ध करेगा।”

उदाहरण:
जैसे दीपक केवल बोलकर प्रकाश नहीं देता, बल्कि जलकर अपने प्रकाश से रोशन करता है, वैसे ही कर्म से प्रभाव फैलता है।


4. सिद्धि के लिए प्रमुख तत्व

  • अथॉरिटी और सत्यता: ज्ञानदाता और नया ज्ञान प्रत्यक्ष करने की क्षमता।

  • स्नेह और प्रेम: बच्चों के कार्य में बापदादा के स्नेह का अनुभव।

  • कर्म और प्रभाव: कर्मयोगी होने से वास्तविक बदलाव और प्रभाव उत्पन्न करना।

मुरली नोट्स:

  • 01 जून 1983 – “अथॉरिटी और स्नेह दोनों साथ में हो, तभी प्रत्यक्षता का प्रभाव बनेगा।”

उदाहरण:
जैसे तीर को निशाने पर मारने से पहले तीर और धनुष का संतुलन जरूरी है, वैसे ही सत्यता और स्नेह का संतुलन सेवा में आवश्यक है।


5. निष्कर्ष

  • नया ज्ञान और ज्ञानदाता की प्रत्यक्षता तभी सिद्ध होगी जब ज्ञान की शक्ति, कर्म और स्नेह संतुलित हों।

  • युवा वर्ग, स्नेही और कर्मयोगी बच्चे बेहद के ताजधारी बनकर दुनिया में नया ज्ञान फैलाएँ।

  • यह प्रत्यक्षता दुनिया को अविनाशी सफलता और आध्यात्मिक परिवर्तन का संदेश देती है।

  • प्रश्न 1: बेहद के ताजधारी बच्चों का क्या अर्थ है?
    उत्तर: बेहद के ताजधारी वे बच्चे हैं जिनकी लाइट और माइट बेहद में फैली हुई है और जो विशेष सेवा करके बच्चों और आत्माओं को हद से बेहद में ले जाते हैं।
    मुरली नोट्स: 01 जून 1983 – “बेहद में आकर बच्चों को प्रत्यक्षता की लाइट और माइट फैलानी है। जो दूर हैं उन्हें भी अनुभव हो कि यह धरती पर सितारे प्रत्यक्ष हो गए हैं।”
    उदाहरण: जैसे तारामंडल की लाइट दूर से दिखाई देती है, वैसे ही बच्चों की सेवा और शक्ति दूर के लोगों तक पहुँचती है।


    प्रश्न 2: नया ज्ञान और ज्ञानदाता की प्रत्यक्षता क्यों जरूरी है?
    उत्तर: नया ज्ञान तभी प्रत्यक्ष होता है जब बच्चों की ज्ञान की शक्ति और सत्यता से दुनिया प्रभावित हो। केवल प्यार और सेवा ही पर्याप्त नहीं हैं। ज्ञान का बीज डालने के बाद ही प्रत्यक्षता और सफलता सिद्ध होती है।
    मुरली नोट्स: 01 जून 1983 – “पहले ज्ञान आता है, फिर दाता प्रत्यक्ष होता है। ज्ञान का बीज डालो, तभी प्रत्यक्षता का नगाड़ा बजेगा।”
    उदाहरण: जैसे बीज जमीन में डालकर ही पौधा उगता है, वैसे ही नया ज्ञान प्रत्यक्ष होकर ही सफलता का आधार बनता है।


    प्रश्न 3: युवा वर्ग को अपने कर्म में किस प्रकार का संतुलन रखना चाहिए?
    उत्तर: युवा वर्ग को मुख से कम, कर्म से अधिक प्रदर्शन करना चाहिए। मुख और कर्म दोनों संतुलित होने चाहिए, और कार्य में सत्यता और स्नेह होना चाहिए।
    मुरली नोट्स: 01 जून 1983 – “मुख से न केवल बोलो, बल्कि कर्म द्वारा भी दिखाओ। यह कर्म-भाषण रूहानीता को सिद्ध करेगा।”
    उदाहरण: जैसे दीपक केवल बोलकर प्रकाश नहीं देता, बल्कि जलकर अपने प्रकाश से रोशन करता है, वैसे ही कर्म से प्रभाव फैलता है।


    प्रश्न 4: सिद्धि और प्रत्यक्षता के लिए मुख्य तत्व कौन-कौन से हैं?
    उत्तर:

    1. अथॉरिटी और सत्यता: ज्ञानदाता और नया ज्ञान प्रत्यक्ष करने की क्षमता।

    2. स्नेह और प्रेम: बच्चों के कार्य में बापदादा के स्नेह का अनुभव।

    3. कर्म और प्रभाव: कर्मयोगी होने से वास्तविक बदलाव और प्रभाव उत्पन्न करना।
      मुरली नोट्स: 01 जून 1983 – “अथॉरिटी और स्नेह दोनों साथ में हो, तभी प्रत्यक्षता का प्रभाव बनेगा।”
      उदाहरण: जैसे तीर को निशाने पर मारने से पहले तीर और धनुष का संतुलन जरूरी है, वैसे ही सत्यता और स्नेह का संतुलन सेवा में आवश्यक है।


    प्रश्न 5: निष्कर्ष में नया ज्ञान और ज्ञानदाता की प्रत्यक्षता कैसे सिद्ध होती है?
    उत्तर:

    • जब ज्ञान की शक्ति, कर्म और स्नेह संतुलित हों।

    • युवा, स्नेही और कर्मयोगी बच्चे बेहद के ताजधारी बनकर दुनिया में नया ज्ञान फैलाएँ।

    • यह प्रत्यक्षता दुनिया को अविनाशी सफलता और आध्यात्मिक परिवर्तन का संदेश देती है।

    • डिस्क्लेमर:

      यह वीडियो ब्रह्माकुमारी बापदादा के संदेशों पर आधारित है। इसमें दिए गए आध्यात्मिक ज्ञान और अनुभव केवल अध्ययन और प्रेरणा के लिए हैं। इसे व्यक्तिगत सलाह, चिकित्सा या वित्तीय मार्गदर्शन के रूप में न लें।

  • #BrahmaKumaris #ज्ञानदाता #प्रत्यक्षता #अथॉरिटी #रूहानी_युवा #कर्मयोग #सत्यता #स्नेह #सेवा #SpiritualAuthority #DivineKnowledge #SpiritualAwakening #01June1983 #बापदादा