(प्रश्न और उत्तर नीचे दिए गए हैं)
11-04-1983 “सहज पुरूषार्थी के लक्षण”
बापदादा अपने स्नेही, सहयोगी बच्चों को देख हर्षित हो रहे हैं। स्नेह और मिलन की भावना इन दो शक्तियों के आधार पर निराकार और आकार बाप को आप समान साकार रूप में साकारी सृष्टि में लाने के निमित्त बन जाते हो। बाप को भी बच्चे स्नेह और भावना के बन्धन में बांध लेते हैं। मैजारिटी अभी भी माताओं की है। माताओं का ही चरित्र और चित्र दिखाया है – भगवान को भी बांधने का। किस वृक्ष से बांधा? इस बेहद के कल्प वृक्ष के अन्दर स्नेह और भावना की रस्सी से कल्प पहले भी बांधा था और अब भी रिपीट हो रहा है। बापदादा ऐसे बच्चों को स्नेह के रेसपाण्ड में, जिस रस्सी से बाप को बांधते हो, इन स्नेह और भावना की दोनों रस्सियों को दिलतख्त का आसन दे झूला बनाए बच्चों को दे देते हैं। इस कल्प वृक्ष के अन्दर पार्ट बजाने वाले इसी झूले में सदा झूलते रहो। सभी को झूला मिला हुआ है ना! आसन से हिल तो नहीं जाते हो? स्नेह और भावना की रस्सियाँ सदा मज़बूत हैं ना! नीचे ऊपर तो नहीं होते! झूला झुलाता भी है, ऊंचा उड़ाता भी है और अगर जरा भी नीचे ऊपर हुए तो ऊपर से नीचे गिराता भी है। झूला तो बापदादा ने सभी को दिया है। तो सदा झूलते रहते हो! माताओं को झूलने और झुलाने का अनुभव होता है ना! जिस बात के अनुभवी हो, वह ही बातें बापदादा कहते हैं। कोई नई बात तो नहीं है ना! अनुभव की हुई बातें सहज होती हैं वा मुश्किल!
आज की यह कौन सी सभी है? सभी सहजयोगी, सहज पुरूषार्थी सहज प्राप्ति स्वरूप हो वा कभी सहज, कभी मुश्किल के योगी हो? सहज पुरूषार्थी अर्थात् आये हुए हिमालय पर्वत जितनी समस्या को भी उड़ती कला के आधार पर सेकण्ड में पार करने वाले। पार करने का अर्थ ही है कि कोई चीज़ होगी तब तो उसको पार करेंगे। ऐसे सहज पार करते, उड़ते जा रहे हो वा कभी पहाड़ पर उतर आते, कभी नदीं में उतर आते, कभी कोई जंगल में उतर आते। फिर क्या कहते? निकालो वा बचाओ। ऐसे करने वाले तो नहीं हो ना! मातायें अब भी बात-बात पर वही पुकार तो नहीं करती रहती! भक्ति के संस्कार तो समाप्त हो गये ना! द्रोपदी की पुकार पूरी हो गई या अभी भी चल रही है? अभी तो अधिकारी बन गये ना! पुकार का समय समाप्त हुआ। संगमयुग प्राप्ति का समय है न कि पुकार का समय है? सहज पुरूषार्थी अर्थात् सबको पार कर सर्व सहज प्राप्ति करने वाले। सहज पुरूषार्थी सदा वर्तमान और भविष्य प्रालब्ध पाने के अनुभवी होंगे। प्रालब्ध सदा ऐसे स्पष्ट दिखाई देगी जैसे स्थूल नेत्रों द्वारा स्थूल वस्तु स्पष्ट दिखाई देती है। ऐसे बुद्धि के अनुभव के नेत्र द्वारा अर्थात् तीसरे दिव्य नेत्र द्वारा प्रालब्ध दिखाई देगी। सहज पुरूषार्थी हर कदम में पदमों से भी ज्यादा कमाई का अनुभव करेंगे। ऐसा स्वयं को सदा संगमयुगी सर्व खजानों से भरपूर आत्मा अनुभव करेंगे। किसी भी शक्ति से, किसी भी गुण के खजाने से, ज्ञान के किसी भी प्वॉइंट के खज़ाने से, खुशी से, नशे से कभी खाली नहीं होंगे। खाली होना गिरने का साधन है। खड्डा बन जाता है ना। तो खड्डे में गिर जाते हैं। थोड़ी सी भी मोच आ जाती है तो परेशान हो जाते हैं ना! यह भी बुद्धि की मोच आ जाती है। संकल्प टेढ़ा हो जाता है। शक्तिशाली मालामाल के बदले कमजोर और खाली हो जाते हैं। तो संकल्प की मोच आ गई ना! ऐसे करते क्यों हो? फिर कहते हो रास्ता टेढ़ा है। आप टेढ़े नहीं हो? टेढ़े रास्ते को तो सीधा बनाया है ना! शक्ति अवतार किसलिए हो? टेढ़े को सीधा करने के लिए। कान्ट्रैक्ट क्या लिया है? जैसे इस हॉल को टेढ़े बांके से सीधा किया तब तो आराम से बैठे हो। तो हॉल के कान्ट्रैक्टर से पूछो उसने यह सोचा क्या कि टेढ़ा है, मोच आयेगी। सीधा किया वा टेढ़े को ही सोचता रहा। कहाँ पत्थर को उड़ाया, कहाँ पत्थर को डाला, मेहनत की ना। तो आप सबको स्वर्ग बनाने का कान्ट्रैक्ट है ना! टेढ़े को सीधा बनाने का कान्ट्रैक्ट है ना! ऐसे कान्ट्रैक्ट लेने वाले तो नहीं कह सकते कि रास्ता टेढ़ा है। अचानक गिरना, यह भी अटेन्शन की कमी है। साकार रूप में याद है ना, कोई गिरते थे तो क्या करते थे! उसकी टोली बन्द होती थी। क्यों? आगे के लिए सदा अटेन्शन रखने के लिए। टोली देना तो कोई बड़ी बात नहीं है। टोली तो होती ही बच्चों के लिए है। लेकिन यह भी स्नेह है। टोली देना भी स्नेह है, टोली बन्द करना भी स्नेह है। फिर क्या सोचा? अचानक गिर जाते हैं वा रास्ता टेढ़ा है, यह कहेंगे? अभी तो इस पुरूषार्थ के मार्ग में इतनी भीड़ कहाँ हुई है! अभी तो 9 लाख प्रजा भी नहीं बनी है। अभी तो एक लाख में ही खुश हो रहे हो। (83 में 1 लाख संख्या थी) पुरूषार्थ का मार्ग बेहद का मार्ग है। तो समझा सहज पुरूषार्थी किसको कहा जाता है! जो मोच न खाये और ही औरों के लिए स्वयं गाइड, पण्डा बन सहज रास्ता पार करावे। सहज पुरूषार्थी सिर्फ लव में नहीं लेकिन लव में लीन रहता। ऐसी लवलीन आत्मा सहज ही चारों ओर के वायब्रेशन से वायुमण्डल से दूर रहती है क्योंकि लीन रहना अर्थात् बाप समान शक्तिशाली, सर्व बातों से सेफ रहना। लीन रहना अर्थात समाया हुआ रहना। समाना अर्थात समान होना। तो समानता बड़े ते बड़ी सेफ है। है ही मायाप्रूफ सेफ। तो समझा सहज पुरूषार्थ क्या है! सहज पुरूषार्थ अर्थात् अलबेलापन नहीं। कई अलबेलेपन को भी सहज पुरूषार्थ मानकर चलते हैं। वो सदा मालामाल नहीं होगा। अलबेले पुरूषार्थी की सबसे बड़ी विशेषता अन्दर मन खाता रहेगा और बाहर से गाता रहेगा! क्या गाता रहेगा? अपनी महिमा के गीत गाता रहेगा। और सहज पुरूषार्थी सदा हर समय में बाप के साथ का अनुभव करेगा। ऐसे सहज पुरूषार्थी हो? सहज पुरूषार्थी सदा सहज योगी जीवन का अनुभव कर सकता है। तो क्या पसन्द है? सहज पुरूषार्थ या मुश्किल? पसन्द तो सहज पुरूषार्थ है ना! दिलपसन्द चीज जब बाप दे ही रहे हैं तो क्यों नहीं लेते। न चाहते भी हो जाता है, यह शब्द भी मास्टर सर्वशक्तिवान का बोल नहीं है। चाहना एक, कर्म दूसरा तो क्या उसको शिव-शक्ति कहेंगे!
शिव-शक्ति अर्थात् अधिकारी। अधीन नहीं। तो यह बोल भी ब्राह्मण भाषा के नहीं हुए ना! अपने ब्राह्मण भाषा को तो जानते हो ना! संगमयुग का अर्थात् सहज प्राप्ति का बहुत समय गया। अब बाकी थोड़ा सा समय रहा हुआ है। इसमें भी समय के वरदान, बाप के वरदान को प्राप्त कर स्वयं को सहज पुरूषार्थी बना सकते हो। ब्राह्मण की परिभाषा है ही मुश्किल को सहज बनाने वाला। ब्राह्मण का धर्म, कर्म सब यही है। तो जन्म के, कर्म के ब्राह्मण आत्मायें अर्थात् सहज योगी, सहज पुरूषार्थी। अब यहाँ से क्या बन करके जायेंगे?
मधुबन को परिवर्तन भूमि कहते हो ना! मुश्किल शब्द को तपोभूमि में भस्म करके जाना। और सहज पुरूषार्थ का वरदान ले जाना। परिवर्तन का पात्र अर्थात् दृढ़ संकल्प के पात्र को धारण करके जाना तब वरदान धारण कर सकेंगे। नहीं तो कई कहते हैं वरदान तो बाबा ने दिया लेकिन आबू में ही रह गया। वहाँ जाकर देखते हैं वरदान तो साथ आया ही नहीं। वरदाता का वरदान योग्य पात्र में लिया? अगर लिया ही नहीं तो रहेगा कहाँ? जिसने दिया उसके पास ही रहा ना! ऐसे नहीं करना। होशियार बहुत हो गये हैं। अपना कसूर नहीं समझेंगे। कहेंगे पता नहीं बाबा ने क्यों ऐसे किया! अपनी कमजोरियाँ सब बाप के ऊपर रखते हैं। बाबा चाहे तो कर सकता है लेकिन करना नहीं है। बाप दाता है या लेता है? दाता तो देता है लेकिन लेने वाले लेवें भी ना! या देवे भी बाप और लेवे भी बाप। बाप लेंगे तो आप कैसे भरपूर होंगे! इसलिए लेना तो सीखो ना! अच्छा, मिलन तो हो गया ना। सबसे हंसे, बहले, सबके चेहरे देखे। इस समय तो बहुत अच्छे चियरफुल चेहरे हैं। सभी खुशी के झूले में झूल रहे हैं। तो यह मिलना नहीं हुआ! मिलना अर्थात् मुखड़ा देखना और दिखलाना। देखा ना! पात्र भी मिला, वरदान भी मिला। बाकी क्या रह गया? टोली तो दीदी दादी से खा ली है। जब व्यक्त रूप में निमित्त बना दिया है तो अव्यक्त को क्यों व्यक्त बनाते हो! दीदी दादी भी बाप समान हैं ना! जब भी दीदी दादी से टोली लेते हो तो क्या समझकर लेते हो? बापदादा टोली दे रहे हैं। अगर दीदी दादी समझ लेते तो यह भी भूल हो जायेगी। अच्छा तो बाकी टोली की इच्छा अभी है। समझते हैं टोली खायेंगे तो आगे तो आयेंगे ना। तो आज ही सबकी क्यू लगाओ और टोली खाओ। दिल तो कब भरने वाली है नहीं। दिल भरती रहनी चाहिए। भर नहीं जानी चाहिए। कुछ न कुछ रहना ठीक है। तब तो याद करते रहेंगे और भरते रहेंगे। भर गई तो फिर कहेंगे भर गया अब खाओ पीयो मौज करो। अच्छा।
सब सदा के सहज योगी, सहज पुरूषार्थी, सदा सर्व की मुश्किलातों को सहज करने वाले, ऐसे बाप समान मास्टर सर्वशक्तिवान, सदा मालामाल, सर्व खज़ानों से स्व सहित विश्व की सेवा करने वाले, ऐसी श्रेष्ठ आत्माओं को बापदादा का याद-प्यार और नमस्ते।
पार्टियों के साथ (माताओं के अलग-अलग ग्रुप से)
1- सभी अपना कल्प पहले वाला चित्र देखते रहते हो? ऐसा कौन सा चित्र है जिस चित्र में बाप का साथ भी है और सेवा भी दिखाई है? गोवर्धन पर्वत उठाने का। इस चित्र में बाप के साथ बच्चे भी हैं और दोनों ही सेवा कर रहे हैं। पर्वत को अंगुली देना सेवा हुई ना! मन में उमंग आता है ना कि सहयोगी बनने का भी यादगार बन गया है। अंगुली सहयोग की निशानी है। सभी बाप दादा के सहयोगी हो ना! जन्म ही किसलिए लिया है? सहयोगी बनने के लिए। तो सदा स्मृति में रखो कि हम जन्म से सहयोगी आत्मा हैं। तन-मन-धन जैसे पहले मालूम नहीं था तो भक्ति में लगाया और अभी जो बचा हुआ है वह सच्ची सेवा से, बाप के सहयोगी बन लगा रहे हो! 99 प्रतिशत तो गंवा दिया बाकी 1 प्रतिशत बचा है। अगर वह भी सहयोग में नहीं लगायेंगे तो कहाँ लगायेंगे! देखो कहाँ सतयुगी राजा और आज क्या हो? तन में भी शक्ति कहाँ हैं! आज के जवान बूढ़े हैं। जितना बूढ़े काम कर सकते, उतना आज के जवान नहीं कर सकते। नाम की जवानी है। और धन भी गँवा दिया, देवता से बिजनेस वाले वैश्य बन गये। और मन की शान्ति भी कहाँ रही, भटक रहे हो। तो मन की शान्ति, तन, धन सब गँवा दिया, बाकी क्या रहा! फिर भी चक्र करो 1 परसेन्ट भी बचा हुआ तन-मन-धन ईश्वरीय कार्य में लगाने से 21 जन्म, 2500 वर्ष के लिए जमा हो जाता है। ऐसे सहयोगी बच्चों को बाप भी सदा स्नेह देते हैं, सहयोग देते हैं। और इसी सहयोग का चित्र अभी भी देख रहे हो। अभी प्रैक्टिकल कर भी रहे हो और चित्र भी देख रहे हो। वैसे कोई मरने के बाद अपना चित्र नहीं देखता। आप चैतन्य में कल्प पहले वाला चित्र देख रहे हो। पहले अपने ही चित्र की पूजा करते थे। अगर पता होता तो गायन नहीं करते, बन जाते। तो ऐसे सभी सहयोगी हो ना! सदा हर कार्य में सहयोग देने का शुभ संकल्प, कभी भी किसी भी प्रकार के वातावरण को शक्तिशाली बनाने में सदा सहयोगी। वातावरण को भी नीचे ऊपर नहीं होने देना। सहयोगी बनने के बदले कभी हलचल करने वाले नहीं बन जाना। सदा सहयोगी अर्थात् सदा सन्तुष्ट। एक बाप दूसरा न कोई, चलते चलो, उड़ते चलो। कोई भी संकल्प आये तो ऊपर देकर स्वयं निरसंकल्प होकर चलते जाओ। विचार देना, इशारा देना यह दूसरी बात है, हलचल में आना यह दूसरी बात है। तो सदा एकरस। संकल्प दिया और निरसंकल्प बने। सदा स्व उन्नति और सेवा की उन्नति में बिजी रहो और सर्व के प्रति शुभ भावना रखो। जिस शुभ भावना से जो संकल्प रखते वह सब पूरा हो जाता है। शुभ संकल्प पूरे होने का साधन है एकरस अवस्था। शुभ चिन्तन, शुभचिंतक – इसी से सब बातें सम्पन्न हो जायेगी। चारों ओर के वातावरण को शक्तिशाली बनाना यही है शक्तिशाली श्रेष्ठ आत्माओं का कर्तव्य।
2- सदा बाप और सेवा दोनों ही याद रखते हैं ना! याद और सेवा दोनों का बैलेन्स सदा रखते हो? क्योंकि याद के बिना सेवा सफल नहीं होती और सेवा के बिना मायाजीत नहीं बन सकते, क्योंकि सेवा में बिजी रहने से, इस ज्ञान का मनन करने से माया सहज ही किनारा कर लेती है। बिना याद के सेवा करेंगे तो सफलता कम और मेहनत ज्यादा। और याद में रहकर सेवा करेंगे तो सफलता ज्यादा और मेहनत कम। तो दोनों का बैलेन्स रहता है? बैलेन्स रखने वाले को स्वत: ही ब्लैसिंग मिलती रहती, मांगना नहीं पड़ता। जिन आत्माओं की सेवा करते, उन आत्माओं के मन से, वाह श्रेष्ठ आत्मा सुनाने वाली, वाह मेरी तो जीवन बदल दी… यह वाह-वाह ही आशीर्वाद बन जाती है। ऐसी आशीर्वाद का अनुभव करते हो? जिस दिन याद में रहकर सेवा करेंगे उस दिन अनुभव करेंगे, बिना मेहनत के नेचुरल खुशी। ऐसी खुशी का अनुभव है ना! इसी आधार से सभी आगे बढ़ते जा रहे हो। समझते हो कि हर समय हमारी स्व उन्नति और विश्व उन्नति होती जा रही है? अगर स्व उन्नति नहीं तो विश्व उन्नति के भी निमित्त नहीं बन सकेंगे। स्व उन्नति का साधन है ‘याद’ और विश्व उन्नति का साधन है ‘सेवा’। सदा इसी में आगे बढ़ते चलो। संगम पर बाप ने सबसे बड़ा खजाना कौन सा दिया है? खुशी का। कितने प्रकार की खुशी का खज़ाना प्राप्त है। अगर खुशी की वैरायटी प्वॉइंट्स निकालो तो कितने प्रकार की होंगी! संगमयुग पर सबसे बड़े ते बड़ी सौगात, खजाना, पिकनिक का सामान… सब खुशी है। रोज़ अमृतवेले खुशी की एक प्वॉइंट सोचो… तो सारा दिन खुशी में रहेंगे। कई बच्चे कहते हैं मुरली में तो रोज़ वही प्वॉइंट होती है, लेकिन जो प्वाइंट पक्की नहीं हुई है वह पक्की कराने के लिए रोज़ देनी पड़ती है। जैसे स्कूल में स्टूडेन्ट कोई बात पक्की याद नहीं करते तो 50 बार भी वही बात लिखते हैं, तो बापदादा भी रोज़ कहते बच्चे अपने को आत्मा समझो और मुझे याद करो क्योंकि यह प्वॉइंट अभी तक कच्ची है। तो रोज खुशी की नई-नई प्वॉइंट्स बुद्धि में रखो और सारा दिन खुशी में रहते दूसरों को भी खुशी का दान देते रहो – यही सबसे बड़े ते बड़ा दान है। दुनिया में अनेक साधन होते हुए भी अन्दर की सच्ची अविनाशी खुशी नहीं है, आपके पास वही खुशी है तो खुशी का दान देते रहो।
3- सदा अपने को कमल पुष्प समान पुरानी दुनिया के वातावरण से न्यारे और एक बाप के प्यारे, ऐसा अनुभव करते हो? जो न्यारा वही प्यारा और जो प्यारा वही न्यारा। तो कमल समान हो या वातावरण में रहकर उसके प्रभाव में आ जाते हो? जहाँ भी जो भी पार्ट बजा रहे हो, वहाँ पार्ट बजाते पार्ट से सदा न्यारे रहते हो या पार्ट के प्यारे बन जाते हो, क्या होता है? कभी योग लगता, कभी नहीं लगता इसका भी कारण क्या है? न्यारेपन की कमी। न्यारे न होने के कारण प्यार का अनुभव नहीं होता। जहाँ प्यार नहीं वहाँ याद कैसे आयेगी! जितना ज्यादा प्यार उतना ज्यादा याद। बाप के प्यार के बजाए दूसरों के प्यारे हो जाते हो तो बाप भूल जाता है। पार्ट से न्यारा और बाप का प्यारा बनो, यही लक्ष्य और प्रैक्टिकल जीवन हो। लौकिक में पार्ट बजाते प्यारे बने तो प्यार का रिटर्न क्या मिला? कांटों की शैय्या ही मिली ना! बाप के प्यार में रहने से सेकण्ड में क्या मिलता है? अनेक जन्मों का अधिकार प्राप्त हो जाता है। तो सदा पार्ट बजाते हुए न्यारे रहो। सेवा के कारण पार्ट बजा रहे हो। सम्बन्ध के आधार पर पार्ट नहीं, सेवा के सम्बन्ध से पार्ट। देह के सम्बन्ध में रहने से नुकसान है, सेवा का पार्ट समझ कर रहो तो न्यारे रहेंगे। अगर प्यार दो तरफ है तो एकरस स्थिति का अनुभव नहीं हो सकता है।
4- सदा निर्विघ्न, सदा हर कदम में आगे बढ़ने वाली श्रेष्ठ आत्मायें हो ना! किसी प्रकार का विघ्न रोकता तो नहीं है? जो निर्विघ्न होगा उसका पुरूषार्थ भी सदा तेज होगा क्योंकि उसकी स्पीड तेज़ होगी। निर्विघ्न अर्थात् तीव्रगति की रफ्तार। विघ्न आये और फिर मिटाओ इसमें भी समय जाता है। अगर कोई गाड़ी को बार-बार स्लो और तेज़ करे तो क्या होगा? ठीक नहीं चलेगी ना। विघ्न आवे ही नहीं उसका साधन क्या है? सदा मास्टर सर्वशक्तिवान की स्मृति में रहो। सदा की स्मृति शक्तिशाली बना देगी। शक्तिशाली के सामने कोई भी माया का विघ्न आ नहीं सकता। तो अखण्ड स्मृति रहे, खण्डन न हो। खण्डित मूर्ति की भी पूजा नहीं होती है। विघ्न आया फिर मिटाया तो अखण्ड अटल तो नहीं कहेंगे। इसलिए सदा शब्द पर और अटेन्शन। सदा याद में रहने वाले सदा निर्विघ्न होंगे। संगमयुग विघ्नों को विदाई देने का युग है। जिसको आधाकल्प के लिए विदाई दे चुके उसको फिर आने न दो। सदा याद रखो कि हम विजयी रत्न हैं। विजय का नगाड़ा बजता रहे। विजय की शहनाईयाँ बजती रहती हैं, ऐसे याद द्वारा बाप से कनेक्शन जोड़ा और सदा यह शहनाईयाँ बजती रहें। जितना-जितना बाप के प्यार में, बाप के गुण गाते रहेंगे तो मेहनत से छूट जायेंगे। सदा स्नेही, सदा सहजयोगी बन जाते हैं। अच्छा, ओम् शान्ति।
प्रश्न:- धर्मराजपुरी क्या है, उसका अनुभव कब और कैसे होता है?
उत्तर:- धर्मराजपुरी कोई अलग स्थान नहीं है। सजाओं के अनुभव को ही धर्मराजपुरी कहते हैं। लास्ट में अपने पाप सामने आते हैं और चैतन्य में यमदूत नहीं हैं, लेकिन अपने ही पाप डरावने रूप में सामने आते हैं। उस समय पश्चाताप और वैराग्य की घड़ी होती है। उस समय छोटे-छोटे पाप भी भूत की तरह लगते हैं। जिसको ही कहते हैं यमदूत आये, काले-काले आये, गोरे-गोरे आये… ब्रह्मा बाप भी आफीशियल रूप में सामने दिखाई देते और छोटा सा पाप भी बड़े विकराल रूप में दिखाई देता, जैसे कई आइने होते हैं जिसमें छोटा आदमी भी मोटा या लम्बा दिखाई देता है, ऐसे अन्त समय में पश्चाताप की त्राहि-त्राहि होगी। अन्दर ही कष्ट होगा। जलन होगी। ऐसे लगेगा जैसे कोई खींच रहा है चमड़ी को। यह फीलिंग आयेगी। ऐसे ही सब पापों के सज़ाओं की अनुभूति होगी जो बहुत ही कड़ी है। इसको ही धर्मराज पुरी कहा गया है।
प्रस्तावना
आज हम बापदादा की मुरली से यह गहन विषय समझेंगे – सहज पुरूषार्थी के लक्षण।
बापदादा अपने स्नेही, सहयोगी बच्चों को देखकर हर्षित होते हैं और बताते हैं कि सच्चा सहज पुरूषार्थी कौन है, उसका जीवन कैसा होता है, और किन विशेषताओं से उसे पहचाना जा सकता है।
1. सहज पुरूषार्थ का अर्थ
-
सहज पुरूषार्थी वह है जो हिमालय जैसी समस्या को भी उड़ती कला से सेकण्ड में पार कर ले।
-
पुरूषार्थ में “मुश्किल” शब्द नहीं होता। ब्राह्मण आत्मा का धर्म ही है – मुश्किल को सहज बनाना।
-
सहज पुरूषार्थ का लक्ष्य है – हर कदम में पदमों की कमाई करना और सर्व खजानों से भरपूर रहना।
2. स्नेह और भावना की रस्सी
-
बाबा कहते हैं, बच्चे स्नेह और भावना की रस्सी से ही बाप को बांध लेते हैं।
-
यही रस्सी बच्चों को दिलतख़्त का झूला भी बना देती है।
-
परन्तु ध्यान रहे – अगर स्नेह की रस्सी ढीली हुई तो झूले से गिरने का खतरा है।
3. सहज पुरूषार्थी की पहचान
-
सहज पुरूषार्थी हर समय:
-
स्नेह और लव में लीन रहता है।
-
वर्तमान और भविष्य की स्पष्ट प्रालब्ध को देखता है।
-
कभी खालीपन, कमजोरी या बुद्धि की मोच का अनुभव नहीं करता।
-
-
अलबेले पुरूषार्थी केवल गाते रहते हैं, पर सहज पुरूषार्थी बाप के साथ हर कदम अनुभव करता है।
4. पुरूषार्थ का सही मार्ग
-
Baba ने समझाया – सहज पुरूषार्थी वह है जो खुद भी गाइड बने और दूसरों को भी सहज मार्ग पार कराए।
-
गिरना या रास्ता टेढ़ा लगना – यह अटेन्शन की कमी है।
-
याद रखो, हम सबका कॉन्ट्रैक्ट है – टेढ़े को सीधा करना और धरती को स्वर्ग बनाना।
5. सहज योगी जीवन का अनुभव
-
सहज पुरूषार्थी हमेशा मालामाल रहता है –
-
ज्ञान के खजाने,
-
गुणों के खजाने,
-
शक्तियों के खजाने,
-
खुशी और नशे से भरपूर।
-
-
लव में लीन रहने से वह बाप समान, मायाप्रूफ और सेफ बन जाता है।
6. याद और सेवा का बैलेन्स
-
याद के बिना सेवा सफल नहीं और सेवा के बिना माया से जीत नहीं।
-
याद में रहकर सेवा करेंगे तो सफलता स्वतः ही प्राप्त होगी और मेहनत कम लगेगी।
-
जिन आत्माओं की सेवा करते हैं, उनके मन से निकलने वाली “वाह-वाह” ही आशीर्वाद बन जाती है।
7. कमल पुष्प समान जीवन
-
सहज पुरूषार्थी का जीवन कमल पुष्प के समान होता है –
-
वातावरण के बीच रहते भी न्यारा और बाप का प्यारा।
-
देह के सम्बन्ध से नहीं, बल्कि सेवा के सम्बन्ध से पार्ट बजाना।
-
-
यही स्थिति अनेक जन्मों के अधिकार दिलाती है।
8. निर्विघ्न और तीव्रगति
-
सहज पुरूषार्थी का मार्ग सदा निर्विघ्न और तेज़ गति वाला होता है।
-
स्मृति की शक्ति से कोई भी विघ्न आ ही नहीं सकता।
-
बाबा कहते हैं – “सदा स्मृति में रहो तो विजय का नगाड़ा निरंतर बजता रहेगा।”
निष्कर्ष
सहज पुरूषार्थी वही है जो –
-
कठिनाई को भी सहज बना ले,
-
हर समय भरपूर और मालामाल रहे,
-
बाप समान लवलीन और मायाप्रूफ बने,
-
सेवा और याद का बैलेन्स रखे,
-
और स्वयं के साथ-साथ सभी को सहज मार्ग पार कराए।
बाबा हमें यही वरदान दे रहे हैं कि हम सब सहज योगी और सहज पुरूषार्थी बनें।
प्रश्नोत्तर (Murli Q&A)
प्रश्न: धर्मराजपुरी क्या है और उसका अनुभव कब होता है?
उत्तर: धर्मराजपुरी कोई अलग स्थान नहीं है। सजाओं का अनुभव ही धर्मराजपुरी है। अन्त समय अपने ही पाप डरावने रूप में सामने आते हैं। वह अनुभव ही यमदूतों का अनुभव है – जो आत्मा को पश्चाताप और वैराग्य में ले जाता है।
समापन
सदा याद रखो –
ब्राह्मण आत्मा का धर्म ही मुश्किल को सहज बनाना है।
तो आओ, हम सब बाप समान सहज पुरूषार्थी बनें और विश्व को सहज मार्ग दिखाएँ।
प्रश्नोत्तर (Q&A)
1. सहज पुरूषार्थ का अर्थ
प्रश्न: सहज पुरूषार्थी कौन कहलाता है?
उत्तर: सहज पुरूषार्थी वह है जो हिमालय जैसी समस्या को भी उड़ती कला से सेकण्ड में पार कर ले। उसके पुरूषार्थ में “मुश्किल” शब्द नहीं होता।
प्रश्न: सहज पुरूषार्थ का मुख्य लक्ष्य क्या है?
उत्तर: हर कदम पर पदमों की कमाई करना और सर्व खजानों से भरपूर रहना।
2. स्नेह और भावना की रस्सी
प्रश्न: बाप को बच्चे किस रस्सी से बांध लेते हैं?
उत्तर: स्नेह और भावना की रस्सी से।
प्रश्न: यह रस्सी बच्चों को क्या अनुभव कराती है?
उत्तर: यह रस्सी उन्हें दिलतख़्त का झूला बना देती है।
प्रश्न: अगर रस्सी ढीली हो जाए तो क्या खतरा है?
उत्तर: रस्सी ढीली होने से झूले से गिरने का खतरा है।
3. सहज पुरूषार्थी की पहचान
प्रश्न: सहज पुरूषार्थी की पहचान क्या है?
उत्तर:
-
स्नेह और लव में लीन रहना।
-
वर्तमान और भविष्य की स्पष्ट प्रालब्ध को देखना।
-
कभी खालीपन, कमजोरी या बुद्धि की मोच का अनुभव न करना।
प्रश्न: अलबेले और सहज पुरूषार्थी में क्या अंतर है?
उत्तर: अलबेले पुरूषार्थी केवल गाते रहते हैं, जबकि सहज पुरूषार्थी बाप के साथ हर कदम अनुभव करता है।
4. पुरूषार्थ का सही मार्ग
प्रश्न: सहज पुरूषार्थी का सही कार्य क्या है?
उत्तर: खुद भी गाइड बनना और दूसरों को भी सहज मार्ग पार कराना।
प्रश्न: रास्ता टेढ़ा क्यों लगता है?
उत्तर: क्योंकि उसमें अटेन्शन की कमी होती है।
प्रश्न: सभी ब्राह्मण आत्माओं का कॉन्ट्रैक्ट क्या है?
उत्तर: टेढ़े को सीधा करना और धरती को स्वर्ग बनाना।
5. सहज योगी जीवन का अनुभव
प्रश्न: सहज पुरूषार्थी किन खजानों से भरपूर रहता है?
उत्तर:
-
ज्ञान के खजाने,
-
गुणों के खजाने,
-
शक्तियों के खजाने,
-
खुशी और नशे से भरपूर।
प्रश्न: लव में लीन रहने का फल क्या है?
उत्तर: आत्मा बाप समान, मायाप्रूफ और सेफ बन जाती है।
6. याद और सेवा का बैलेन्स
प्रश्न: याद और सेवा का बैलेन्स क्यों ज़रूरी है?
उत्तर:
-
याद के बिना सेवा सफल नहीं।
-
सेवा के बिना माया से जीत नहीं।
-
याद में रहकर सेवा करने से सफलता सहज मिलती है।
प्रश्न: जिन आत्माओं की सेवा करते हैं, उनसे क्या प्राप्त होता है?
उत्तर: उनके मन से निकलने वाली “वाह-वाह” ही आशीर्वाद बन जाती है।
7. कमल पुष्प समान जीवन
प्रश्न: सहज पुरूषार्थी का जीवन किसके समान होता है?
उत्तर: कमल पुष्प के समान।
प्रश्न: कमल पुष्प समान जीवन का अर्थ क्या है?
उत्तर:
-
वातावरण के बीच रहकर भी न्यारा और बाप का प्यारा रहना।
-
देह के सम्बन्ध से नहीं, सेवा के सम्बन्ध से पार्ट बजाना।
प्रश्न: इस स्थिति से आत्मा को क्या प्राप्त होता है?
उत्तर: अनेक जन्मों का अधिकार।
8. निर्विघ्न और तीव्रगति
प्रश्न: सहज पुरूषार्थी का मार्ग कैसा होता है?
उत्तर: सदा निर्विघ्न और तीव्र गति वाला।
प्रश्न: विघ्न क्यों नहीं आते?
उत्तर: स्मृति की शक्ति से कोई विघ्न आ ही नहीं सकता।
प्रश्न: बाबा विजय का नगाड़ा किसे कहा है?
उत्तर: “सदा स्मृति में रहना” ही निरंतर विजय का नगाड़ा है।
निष्कर्ष
सहज पुरूषार्थी वही है जो –
-
कठिनाई को भी सहज बना ले,
-
हर समय भरपूर और मालामाल रहे,
-
बाप समान लवलीन और मायाप्रूफ बने,
-
सेवा और याद का बैलेन्स रखे,
-
और स्वयं के साथ-साथ सभी को सहज मार्ग पार कराए।
विशेष प्रश्नोत्तर (Murli Q&A)
प्रश्न: धर्मराजपुरी क्या है और उसका अनुभव कब होता है?
उत्तर: धर्मराजपुरी कोई अलग स्थान नहीं है। सजाओं का अनुभव ही धर्मराजपुरी है। अन्त समय अपने ही पाप डरावने रूप में सामने आते हैं। वही यमदूतों का अनुभव है, जो आत्मा को पश्चाताप और वैराग्य में ले जाता है।
समापन
ब्राह्मण आत्मा का धर्म ही मुश्किल को सहज बनाना है।
तो आओ, हम सब बाप समान सहज पुरूषार्थी बनें और विश्व को सहज मार्ग दिखाएँ।
Disclaimer: यह वीडियो/संदेश ब्रह्माकुमारीज़ के गहन आध्यात्मिक ज्ञान, मुरली वाणी तथा ईश्वरीय शिक्षाओं पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल आत्मिक जागृति, आंतरिक शक्ति और सकारात्मक जीवन जीने की प्रेरणा देना है। यह किसी भी धर्म, पंथ, संप्रदाय या परंपरा का विरोध नहीं करता। प्रस्तुत सामग्री केवल अध्ययन और मनन के लिए है।
सहज पुरूषार्थी, सहज पुरूषार्थ, ब्रह्माकुमारी, मुरली सार, बापदादा की मुरली, सहज योगी जीवन, पुरूषार्थ का मार्ग, पुरूषार्थी की पहचान, आत्मा का धर्म, सहज योग, ईश्वरीय ज्ञान, राजयोग, ब्राह्मण जीवन, सहज पुरूषार्थ के लक्षण, कमल पुष्प समान जीवन, निर्विघ्न जीवन, माया प्रूफ स्थिति, सेवा और याद का बैलेन्स, सहज योगी पुरूषार्थ, अध्यात्मिक जीवन,
Easy effort maker, easy effort, Brahma Kumari, essence of Murli, Murli of BapDada, easy yogi life, path of effort, identity of an effort maker, religion of the soul, easy yoga, divine knowledge, Rajayoga, Brahmin life, signs of easy effort, life like a lotus flower, life without obstacles, Maya proof stage, balance of service and remembrance, easy yogi effort, spiritual life,

