Questions & Answers (प्रश्नोत्तर):are given below
| 13-06-2026 |
प्रात:मुरली
ओम् शान्ति
“बापदादा”‘
|
मधुबन |
| “मीठे बच्चे – बाप आये हैं सारी दुनिया से विकारों की तपत बुझाए सबको शीतल बनाने, ज्ञान बरसात शीतल बना देती है” | |
| प्रश्नः- | कौन सी तपत सारी दुनिया को जला रही है? |
| उत्तर:- | काम विकार की तपत सारी दुनिया को जला रही है। सब काम अग्नि में जलकर काले हो गये हैं। बाप ज्ञान वर्षा से उन्हें शीतल बनाते हैं। जैसे बरसात पड़ने से धरती शीतल हो जाती है तो इस ज्ञान वर्षा से 21 जन्मों के लिए तुम शीतल बन जाते हो। किसी भी प्रकार की तपत नहीं रहती। तत्व भी सतोप्रधान बन जाते हैं। कोई भी तपते नहीं हैं। |
ओम् शान्ति। रूहानी बच्चे किसकी याद में बैठे हैं? जरूर अपने रूहानी बाप की याद में बैठे हैं। रूह अपने परमपिता परमात्मा की याद में बैठी है कि हमको रूहानी बाप आकर रिफ्रेश कर शीतल बनायें, क्योंकि काम चिता पर बैठ भारत जल मरा है। गाते भी हैं तपत बुझाये। तपत काहे की? काम चिता की। बहुत तपत होती है तो मनुष्य मर पड़ते हैं। इस काम चिता की तपत में भारत एकदम जल मरा है इसलिए बाप को याद करते हैं कि आकर शीतल बनाओ। बरसात पड़ने से शीतलता हो जाती है। धरती शीतल हो जाती है। यह तो बरसात है ज्ञान की। एक ही बार आकर इतना शीतल बनाते हैं। इतना सब कुछ दे देते हैं जो सतयुग में कोई भी चीज़ की उत्कण्ठा नहीं रहती है। आधाकल्प उत्कण्ठा में रहते आये हो – बाबा आकर शीतल बनाओ। पतित-पावन बाप आकर हमको शीतल बनाये। इस ज्ञान वर्षा से भारत अथवा सारी दुनिया शीतल हो जाती है। तुम स्वर्ग के मालिक बन जाते हो। मनुष्य मरते हैं तो कहते हैं स्वर्गवासी हुआ। वह तो सिर्फ मुख मीठा करते हैं। तुम जानते हो स्वर्ग की अब स्थापना हो रही है। बाबा आया हुआ है, यह ज्ञान वर्षा कर रहे हैं। शीतलता का असर 21 जन्म रहता है। वहाँ न बरसात, न किसी भी चीज़ की इच्छा रहती है। सदैव बहार ही बहार रहती है। वहाँ कोई भी प्रकार का दु:ख नहीं रहता। सूर्य भी सतोप्रधान बन जाता है। कभी तपत नहीं दिखाते हैं। तुम सारे विश्व के मालिक बन जाते हो। अभी तो गुलाम हैं ना। गाते हैं मैं गुलाम, मैं गुलाम तेरा…, बाप को याद करते हैं। अब बाप कहते हैं – तुम्हारी सेवा में मैं तुम्हारा गुलाम आकर बना हूँ। तुम बच्चों की सेवा करता हूँ। पराये, पतित देश, पतित शरीर में मैं आता हूँ। इस पतित दुनिया में एक भी पावन हो नहीं सकता। सतयुग को पावन, कलियुग को पतित कहा जाता है क्योंकि सब विकारी हैं। भारतवासी ही इस नॉलेज को समझेंगे। जिन्होंने 84 जन्म लिए हैं वही यह नॉलेज सुनेंगे वा जो सतयुग-त्रेता में आने वाले हैं वही आकर ब्राह्मण बनेंगे, नम्बरवार पुरुषार्थ अनुसार। बाप ने समझाया है अभी तुम ब्राह्मण वर्ण में हो फिर वही देवता वर्ण में आयेंगे। ब्राह्मण वर्ण अर्थात् ब्राह्मण धर्म स्थापन करने बाप आते हैं। ब्रह्मा, ब्राह्मण धर्म स्थापन करते हैं। ऐसे नहीं कहेंगे कि परमपिता परमात्मा आकर शूद्रों को ब्राह्मण बनाते हैं। यह तुम्हारी बाजोली चलती है। यह तो बहुत सहज है। तुम जानते हो यह चक्र कैसे फिरता है? विराट रूप में ब्राह्मणों की चोटी और शिवबाबा को भूल गये हैं। कहते हैं देवता, क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र… फिर शूद्र से देवता। अब ब्राह्मण कहाँ गये? ब्राह्मण लोग गाते भी हैं ब्राह्मण देवताए नम:। तब प्रजापिता ब्रह्मा की वंशावली कहाँ गये? प्रजापिता ब्रह्मा का नाम कितना बाला है। चित्रों में भी कितनी भूल कर दी है। प्रजापिता ब्रह्मा की औलाद का कोई नाम-निशान नहीं है। स्कूल में टीचर पढ़ाते हैं। वह फिर भी सोर्स ऑफ इनकम है। एम आब्जेक्ट तो जरूर चाहिए। तुम बच्चे जानते हो उस पढ़ाई से ही मर्तबा मिलता है। पतित दुनिया में भगवान आकर पतितों को पढ़ाते हैं। बाप कहते हैं – मैं तुम बच्चों को पढ़ाकर पावन बनाता हूँ। इस पढ़ाई से इनकम देखो कितनी भारी है। आधाकल्प के लिए तुम तकदीर बनाते हो। भारत में गाया हुआ है 21 पीढ़ी, अब तुम बेहद के बाप से 21 पीढ़ी बेहद का वर्सा पाते हो। लौकिक बाप का है अल्पकाल क्षण भंगुर का वर्सा। इस बाप से तुम ऐसा वर्सा पाते हो जो पीढ़ी बाई पीढ़ी तुमको दु:ख नहीं रहेगा। भारत में ही बेहद का सुख था। यह ज्ञान और किसकी बुद्धि में नहीं है। यह ज्ञान देने वाला बाप जाने और जिनको देते हैं वह जाने, और न जाने कोई। ग्रंथ में भी उनकी महिमा गाई हुई है। एकोअंकार… निराकार, निर-अहंकार। इसका अर्थ भी अभी तुम समझते हो। वह तो सिर्फ गाते हैं निरहंकारी। इतनी बड़ी अथॉरिटी होते हुए भी उनको कोई अहंकार नहीं है। यहाँ थोड़ी भी पोजीशन वाले होते हैं तो कितना नशा उन्हों को रहता है। वह है अल्पकाल वाले मर्तबे का नशा कि मैं फलाना हूँ… अब तुमको इस रूहानी पढ़ाई का नशा है। तुम्हारी आत्मा अभी जानती है – आत्म-अभिमानी बनना है तब ही बाप को याद कर सकेंगे। बाप के साथ योग टूटने से माया का गोला लग जाता है, मुरझा जाते हैं। याद करते रहें तो खुशी का पारा चढ़ा रहे। कोई बड़ा इम्तहान पास करते हैं तो खुशी होती है। समझते हैं बस इसके ऊपर कोई और पढ़ाई नहीं है। तुम भी जानते हो हमारी इस पढ़ाई से ऊंच और कोई पढ़ाई है नहीं। इन लक्ष्मी-नारायण ने पास्ट में जरूर ऐसी पढ़ाई की है। राजयोग सीखे हैं तब महाराजा महारानी बने हैं। राजयोग तो मशहूर है। परमपिता परमात्मा आकर राजयोग सिखाते हैं – स्वर्ग के लिए। कहते भी हैं पास्ट में ऐसे कर्म किये हैं तब यह बने हैं।
तुम जानते हो – इस जन्म में हम ऐसे कर्म सीखते हैं जो भविष्य 21 जन्म के लिए राज्य करेंगे वा स्वर्ग में विराजमान होंगे। यथा राजा, रानी तथा प्रजा भी है ना। राजधानी है ना। बाप आया है – राजधानी स्थापन करने। फिर तुम जाकर 21 जन्म पालना करेंगे। 63 जन्म तो दु:ख भोगा है। वह सब खत्म हो जायेंगे। भारत को स्वर्ग कहा जाता है, अभी तो नर्क है। सृष्टि कितनी बदल गई है। वह राजाई कहाँ चली गई? रावण राज्य शुरू होने से फिर तुम पतित बन जाते हो। बाप कहते हैं तुम अपने 84 के चक्र को नहीं जानते हो। अभी तुम बच्चों को बार-बार समझाया जाता है। तुमने 84 जन्मों का चक्र पूरा किया है। अभी तुम्हारा यह अन्तिम जन्म है। अब फिर से अपना वर्सा लेना है। तुमको मुक्तिधाम में बैठ नहीं जाना है। तुम्हारा आलराउन्ड पार्ट है। ऐसे बहुत हैं जो सतयुग से लेकर द्वापर कलियुग तक भी मुक्तिधाम में रहते हैं। ऐसे नहीं कहेंगे यहाँ आने से मुक्तिधाम अच्छा है। वह तो मच्छरों सदृश्य हो गया। आया और यह गया। मनुष्यों की महिमा गाई जाती है। यह मन्दिर किसके हैं? जो शुरू से लेकर पार्ट बजाते आये हैं, उन्हों के ही यादगार बनते आये हैं। पिछाड़ी में जो आते हैं उन्हों का यादगार है क्या? कुछ भी नहीं। तुम्हारा कितना भारी यादगार है। सबसे जास्ती तुम पार्ट बजाते हो। तुम अपनी प्रालब्ध का टाइम पूरा कर जब भक्ति मार्ग में आते हो तब फिर तुम्हारा यादगार तथा शिवबाबा के मन्दिर बनने शुरू होते हैं, फिर और धर्म आते हैं। उन्हों का धर्म स्थापन होता है। तुम अपनी हिस्ट्री-जॉग्राफी भी जानते हो और सब धर्म वालों की भी जानते हो। 84 जन्मों की सीढ़ी है। पहले हम स्वर्ग में आते हैं फिर उतरते कैसे हैं – यह तुम्हारी बुद्धि में है। हर एक जन्म में भिन्न नाम रूप वाले मित्र-सम्बन्धी आदि मिले हैं। यह सब ड्रामा में तुम्हारा पार्ट पहले से ही नूँधा हुआ है। यह बेहद का ड्रामा है, जो हूबहू रिपीट होता है। तुम जानते हो हम सो देवी-देवता थे जो 84 जन्म ले शूद्र बनें। फिर हम सो देवी-देवता बनते हैं। मनुष्य तो कह देते आत्मा सो परमात्मा। वास्तव में हम सो का अर्थ यह है। वह फिर कह देते आत्मा सो परमात्मा, परमात्मा सो आत्मा। रात-दिन का फ़र्क है ना। तुम अभी इन सब बातों को जानते हो। तुम अभी पाण्डव बने हो। कौरव पाण्डव भाई-भाई थे ना। अभी बाप मिला है तो तुम कौरव से पाण्डव बने हो। बाप तुमको दु:ख से लिबरेट कर गाइड बन ले जाते हैं। घर का तो किसको पता नहीं है। वह कहते हैं आत्मा ब्रह्म में लीन हो जायेगी। तो घर थोड़ेही ठहरा। घर में तो रहा जाता है। उनको इनकारपोरियल वर्ल्ड कहा जाता है। अभी तुम बच्चे जानते हो – हम निराकारी आत्मा निराकार वर्ल्ड में बिन्दी मिसल निवास करते हैं। वहाँ भी निराकारी झाड़ है। यह ड्रामा बना हुआ है। बीज और झाड़ को जानना है। इसका नाम ही है वैराइटी धर्मो का झाड़, यह मनुष्य सृष्टि है। इनका बीजरूप बाप है, कितनी वैराइटी है। हर एक धर्म वाले के फीचर्स न्यारे फिर यहाँ भी एक की शक्ल न मिले दूसरे से। यह भी ड्रामा बना हुआ है। कल्प वृक्ष की आयु 5 हजार वर्ष है – यह बाप ही समझाते हैं। मनुष्य एक्टर्स हैं, यहाँ पार्ट बजाने आते हैं। यह माण्डवा है, रोशनी के लिए सूर्य चांद आदि हैं। यह कोई देवता थोड़ेही हैं, यह तो बत्तियां हैं। परन्तु सर्विस करते हैं, इसलिए देवता कह देते हैं। वास्तव में देवतायें कोई सर्विस नहीं करते हैं, सर्विस तो तुम बच्चे करते हो। बाप ओबीडियन्ट सर्वेन्ट है। बच्चे दु:खी होते हैं, तो बाप को तरस पड़ता है। बाप आये हैं समझाने। तुम बच्चों को फिर से सो देवी-देवता पद प्राप्त कराने आता हूँ। चढ़ती कला, उतरती कला हर चीज़ की होती है। पुरानी दुनिया को तमोप्रधान, नई दुनिया को सतोप्रधान कहा जाता है। हर एक चीज़ नई सो पुरानी होती है। आत्मा कहती है – यह शरीर भी तमोप्रधान पतित है। यह सतयुग में आत्मा और शरीर सतोप्रधान थे। माथा नहीं खपाते थे। आत्मा को अब ज्ञान मिला है। स्मृति आई है, हम 84 जन्म लेते हैं। यह राज़ बेहद का बाप समझाते हैं। दु:ख में बाप को ही पुकारते रहते हैं। रहम करो हे दु:ख हर्ता सुख कर्ता… भारत ही सबसे सुखी था ना। भारत जैसा पवित्र खण्ड और कोई हो नहीं सकता। अभी बाप तुम बच्चों की झोली अविनाशी ज्ञान रत्नों से भरते हैं। कभी ऐसा बाप देखा है। कहते हैं बच्चों, मैं तुम्हारे लिए बैकुण्ठ सौगात मे लाया हूँ। तुम स्वर्गवासी थे, अब पतित नर्कवासी बन पड़े हो। पावन उनको कहा जाता है जो विकार में नहीं जाते हैं। सतयुग में हैं सम्पूर्ण निर्विकारी। इस समय हैं – सम्पूर्ण विकारी। बाप कहते हैं तुम भी सम्पूर्ण निर्विकारी थे। अब सम्पूर्ण विकारी बने हो, फिर सम्पूर्ण निर्विकारी देवता पद पाना है – बाप को याद करने से। अक्षर देखो कितने अच्छे हैं – मनमनाभव। मुझ बाप को याद करो तो तुम तमोप्रधान से सतोप्रधान बन जायेंगे। मैं सर्वशक्तिमान् हूँ ना। मुझे याद करो। याद को ही योग अग्नि कहा जाता है, जिससे तुम्हारे पाप दग्ध होंगे। तुम पवित्र बन जायेंगे। अच्छा!
मीठे-मीठे सिकीलधे बच्चों प्रति मात-पिता बापदादा का याद-प्यार और गुडमार्निंग। रूहानी बाप की रूहानी बच्चों को नमस्ते।
धारणा के लिए मुख्य सार:-
1) रूहानी पढ़ाई के नशे में रहना है। बाप समान निरहंकारी बनना है। पोजीशन आदि का अहंकार नहीं रखना है।
2) अपनी झोली ज्ञान रत्नों से भरनी है। सम्पूर्ण निर्विकारी बन देवता पद पाना है। कभी भी मुरझाना नहीं है।
| वरदान:- | स्थूल और सूक्ष्म दोनों रीति से स्वयं को बिजी रखने वाले मायाजीत, विजयी भव स्वयं को सेवाधारी समझ अपनी रुची, उमंग से सेवा में बिजी रहो तो माया को चांस नहीं मिलेगा। जब संकल्प से, बुद्धि से, चाहे स्थूल कर्मणा से फ्री रहते हो तो माया चांस ले लेती है। लेकिन स्थूल और सूक्ष्म दोनों ही रीति से खुशी-खुशी से सेवा में बिजी रहो तो खुशी के कारण माया सामना करने का साहस नहीं रख सकती इसलिए स्वयं ही टीचर बन बुद्धि को बिजी रखने का डेली प्रोग्राम बनाओ तो मायाजीत, विजयी बन जायेंगे। |
| स्लोगन:- | निश्चय और फलक से कहो बाबा मेरे साथ है तो माया समीप आ नहीं सकती। |
ये अव्यक्त इशारे – सदा हर्षित रहने के लिए अपनी नेचर को सरल बनाओ, सहनशील बनो।
बापदादा सभी बच्चों के चलन और चेहरे में, बोल व कर्म में सरलता और मधुरता देखने चाहते हैं। अगर आवेशता या थकावट के कारण थोड़ा भी बोल मधुर नहीं है, चेहरा मधुर नहीं है, सीरियस है तो गुण सम्पन्न नहीं कहेंगे। कैसे भी सरकमस्टॉन्स हो लेकिन मेरा जो गुण है, वह मेरा गुण इमर्ज होना चाहिए। जैसे बापदादा वैसे हूबहू वही गुण, वही कर्तव्य, वही बोल, वही संकल्प अनुभव हो, सभी के मुख से निकले यह तो वही लगते हैं।
“मीठे बच्चे – बाप आये हैं सारी दुनिया से विकारों की तपत बुझाए, सबको शीतल बनाने, ज्ञान बरसात शीतल बना देती है”
प्रश्न 1: कौन सी तपत सारी दुनिया को जला रही है?
उत्तर:
काम विकार की तपत सारी दुनिया को जला रही है। आत्माएं काम अग्नि में जलकर अपनी शांति, पवित्रता और सुख को खो चुकी हैं। परमात्मा शिव ज्ञान वर्षा द्वारा इस तपत को शांत कर आत्माओं को शीतल बनाते हैं।
प्रश्न 2: रूहानी बच्चे किसकी याद में बैठे हैं?
उत्तर:
रूहानी बच्चे अपने रूहानी बाप, परमपिता परमात्मा शिव की याद में बैठे हैं। वे चाहते हैं कि रूहानी बाप आकर उन्हें रिफ्रेश करें और काम चिता की तपत से मुक्त कर शीतल बनाएं।
प्रश्न 3: ज्ञान वर्षा का आत्मा पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर:
जैसे वर्षा से धरती शीतल हो जाती है, वैसे ही परमात्मा की ज्ञान वर्षा आत्मा को शीतल बना देती है। इसका प्रभाव 21 जन्मों तक रहता है और आत्मा सुख, शांति एवं पवित्रता का अनुभव करती है।
प्रश्न 4: सतयुग में किसी प्रकार की इच्छा या दुःख क्यों नहीं होता?
उत्तर:
सतयुग में सब कुछ सतोप्रधान होता है। वहां मनुष्य, प्रकृति और पांचों तत्व शुद्ध होते हैं। इसलिए वहां किसी भी प्रकार का दुःख, चिंता, अशांति या इच्छा नहीं रहती।
प्रश्न 5: परमात्मा स्वयं को बच्चों का सेवाधारी क्यों कहते हैं?
उत्तर:
परमात्मा कहते हैं कि वे पतित दुनिया में आकर बच्चों की सेवा करते हैं। वे आत्माओं को ज्ञान देकर पतित से पावन बनाते हैं और उन्हें स्वर्ग का अधिकारी बनाते हैं।
प्रश्न 6: ब्राह्मण वर्ण का क्या महत्व है?
उत्तर:
ब्राह्मण वर्ण वह श्रेष्ठ वर्ण है जिसमें परमात्मा आत्माओं को प्रवेश कराते हैं। ब्राह्मण ही आगे चलकर देवता बनते हैं। इसलिए संगमयुग में ब्राह्मण जीवन सबसे महत्वपूर्ण है।
प्रश्न 7: परमात्मा कौन-सी पढ़ाई पढ़ाते हैं?
उत्तर:
परमात्मा राजयोग की पढ़ाई पढ़ाते हैं। यह ऐसी आध्यात्मिक शिक्षा है जिससे आत्मा पवित्र बनती है और भविष्य में स्वर्ग की राजाई प्राप्त करती है।
प्रश्न 8: इस पढ़ाई की सबसे बड़ी प्राप्ति क्या है?
उत्तर:
इस पढ़ाई से आत्मा को 21 जन्मों के लिए सुख, शांति, सम्पन्नता और राज्य पद की प्राप्ति होती है। यह सबसे बड़ी आध्यात्मिक इनकम है।
प्रश्न 9: आत्म-अभिमानी बनने की आवश्यकता क्यों है?
उत्तर:
जब तक आत्मा स्वयं को शरीर समझती है, तब तक वह परमात्मा से सच्चा योग नहीं लगा सकती। आत्म-अभिमानी बनने से परमात्मा की याद सहज हो जाती है।
प्रश्न 10: योग टूटने पर क्या होता है?
उत्तर:
परमात्मा से योग टूटने पर माया का प्रभाव बढ़ जाता है। आत्मा मुरझाने लगती है और खुशी कम हो जाती है। इसलिए निरंतर याद में रहना आवश्यक है।
प्रश्न 11: लक्ष्मी-नारायण ने उच्च पद कैसे प्राप्त किया?
उत्तर:
लक्ष्मी-नारायण ने पूर्व कल्प में परमात्मा द्वारा सिखाया गया राजयोग सीखा था। उसी पुरुषार्थ के आधार पर वे महाराजा-महारानी बने।
प्रश्न 12: 84 जन्मों का चक्र क्या है?
उत्तर:
आत्मा पहले सतयुग में देवी-देवता बनकर आती है और फिर अनेक जन्म लेते-लेते शूद्र अवस्था तक पहुंचती है। 84 जन्म पूरे होने पर परमात्मा फिर से उसे देवता बनाने आते हैं।
प्रश्न 13: “हम सो” का वास्तविक अर्थ क्या है?
उत्तर:
“हम सो” का अर्थ है – हम आत्माएं पहले देवी-देवता थीं, फिर अनेक जन्म लेकर शूद्र बनीं और अब पुनः देवता बन रही हैं। इसका अर्थ आत्मा और परमात्मा का एक होना नहीं है।
प्रश्न 14: परमधाम क्या है?
उत्तर:
परमधाम आत्माओं का निराकार घर है। वहीं से आत्माएं इस सृष्टि रूपी रंगमंच पर अपना-अपना पार्ट बजाने आती हैं और पार्ट पूरा होने पर वापस लौट जाती हैं।
प्रश्न 15: कल्प वृक्ष का बीज कौन है?
उत्तर:
सम्पूर्ण मनुष्य सृष्टि रूपी कल्प वृक्ष का बीजरूप परमपिता परमात्मा शिव हैं। वे ही समस्त धर्मों के मूल आधार हैं।
प्रश्न 16: परमात्मा आत्माओं की झोली किससे भरते हैं?
उत्तर:
परमात्मा आत्माओं की झोली अविनाशी ज्ञान रत्नों से भरते हैं, जिनके आधार पर आत्मा पवित्र, शक्तिशाली और सम्पन्न बनती है।
प्रश्न 17: “मनमनाभव” का वास्तविक अर्थ क्या है?
उत्तर:
मनमनाभव का अर्थ है – अपने मन को परमात्मा में लगाओ, केवल मुझे याद करो। इस याद से आत्मा तमोप्रधान से सतोप्रधान बन जाती है।
प्रश्न 18: योग अग्नि किसे कहा जाता है?
उत्तर:
परमात्मा की सच्ची याद को योग अग्नि कहा जाता है। इसी योग अग्नि द्वारा आत्मा के जन्म-जन्मांतर के पाप भस्म होते हैं।
प्रश्न 19: मायाजीत बनने का सहज उपाय क्या है?
उत्तर:
स्वयं को सेवा में व्यस्त रखना, संकल्प और कर्म दोनों से बिजी रहना तथा खुशी-खुशी सेवा करना मायाजीत बनने का सहज उपाय है।
प्रश्न 20: सदा हर्षित रहने के लिए कौन-से गुण आवश्यक हैं?
उत्तर:
सरलता, सहनशीलता, मधुरता और विनम्रता सदा हर्षित रहने के मुख्य गुण हैं। बापदादा चाहते हैं कि बच्चों के चेहरे, बोल और कर्म में सदैव मधुरता और सरलता दिखाई दे।
मुख्य संदेश
काम विकार की तपत से जली हुई आत्माओं को शीतल बनाने के लिए परमात्मा शिव ज्ञान वर्षा करते हैं। जो आत्माएं परमात्मा की याद और राजयोग के अभ्यास द्वारा स्वयं को पवित्र बनाती हैं, वे 21 जन्मों के लिए सुख, शांति और स्वर्ग के राज्य की अधिकारी बन जाती हैं।
Disclaimer (डिस्क्लेमर):यह वीडियो ब्रह्माकुमारीज़ की आध्यात्मिक शिक्षाओं, साकार मुरली एवं ईश्वरीय ज्ञान पर आधारित है। प्रस्तुत विचार आत्मिक जागृति, सकारात्मक चिंतन एवं आध्यात्मिक अध्ययन के उद्देश्य से साझा किए गए हैं। इस वीडियो में वर्णित विषय ब्रह्माकुमारी आध्यात्मिक दृष्टिकोण को दर्शाते हैं। विभिन्न धर्मों, संप्रदायों, विद्वानों एवं व्यक्तियों की मान्यताएँ भिन्न हो सकती हैं। इस वीडियो का उद्देश्य किसी भी धर्म, देवी-देवता, धार्मिक ग्रंथ, परंपरा या व्यक्ति की भावनाओं को आहत करना नहीं है। दर्शकों से निवेदन है कि वे प्रस्तुत ज्ञान को आध्यात्मिक अध्ययन एवं आत्मचिंतन की भावना से ग्रहण करें। “मीठे बच्चे – बाप आये हैं सारी दुनिया से विकारों की तपत बुझाए सबको शीतल बनाने” क्या कारण है कि आज पूरी दुनिया अशांति, दुःख और तनाव की तपत में जल रही है?
ब्रह्माकुमारीज़, बीके मुरली, साकार मुरली, शिव बाबा, राजयोग, राजयोग मेडिटेशन, ओम शांति, दैनिक मुरली, मुरली टुडे, मुरली क्लास, ईश्वरीय ज्ञान, आध्यात्मिक ज्ञान, आत्म ज्ञान, आत्म चेतना, ज्ञान वर्षा, ज्ञान वर्षा, विकार की तपत, काम विकार, मनमनाभव, योग अग्नि, स्वर्ग स्थापना, 84 जन्म चक्र, ब्राह्मण जीवन, देवता जीवन, शिवबाबा मुरली, बीके ज्ञान, बीके हिंदी, आध्यात्मिक वीडियो, दिव्य ज्ञान, आंतरिक शांति, सकारात्मक सोच, आत्म परिवर्तन, विश्व परिवर्तन, माया जीत, निर्विकारी जीवन, सतोप्रधान, स्वर्ग का मालिक, परमात्मा शिव, गॉड फादर शिव, बीके स्टडी, मुरली पॉइंट, खुशी, शांति, ध्यान, आत्म शक्ति, बीके क्लासेस,Brahma Kumaris, BK Murli, Sakar Murli, Shiv Baba, Rajyoga, Rajyoga Meditation, Om Shanti, Daily Murli, Murli Today, Murli Class, Godly Knowledge, Spiritual Knowledge, Atma Gyan, Soul Consciousness, Knowledge Rain, Gyan Varsha, Vikar Ki Tapat, Kaam Vikar, Manmanabhav, Yog Agni, Swarg Sthapana, 84 Janam Chakra, Brahmin Life, Devta Jeevan, ShivBaba Murli, BK Knowledge, BK Hindi, Spiritual Video, Divine Wisdom, Inner Peace, Positive Thinking, Self Transformation, World Transformation, Maya Jeet, Nirvikari Jeevan, SatoPradhan, Swarg Ka Malik, Paramatma Shiv, God Father Shiva, BK Study, Murli Points, Happiness, Peace, Meditation, Soul Power, BK Classes,

